भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:08 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:08 AM (IST)
भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस
भाजपा ने मनाया बलिदान दिवस

मुजफ्फरपुर : जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके कार्यो की सराहना करते हुए उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया गया। कुढ़नी/मनियारी : पूर्व विधायक केदार प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय रजला एवं लदौरा शिव मंदिर के प्रागण में बलिदान दिवस मनाया गया। यहां पौधारोपण भी किया गया। मौके पर कुढ़नी मंडल अध्यक्ष रंजन मिश्रा, तुर्की मंडल अध्यक्ष नितेश कुमार सिंह, कृष्णनंदन साह, अमरनाथ सिंह, रितेश कुमार, पंकज कुमार, मनोज साह आदि थे। पारू : प्राथमिक मध्य विद्यालय (कन्या) कटारू के प्रागण में भाजपा नेता सह पारू व्यापार मंडल अध्यक्ष शंभू प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पुण्यतिथि मनाई गई। मौके पर रामाशकर सिंह, मनीष कुमार आदि थे। औराई :भाजपा दक्षिणी मंडल की ओर से मंडल अध्यक्ष संजीत सहनी की अध्यक्षता में जनार पंचायत भवन में बलिदान दिवस मनाया गया। मौके पर अभय कुमार सिंह, विपुल कुमार मिश्र, बबन राय, मनोज मिश्र, संजय गुप्ता, सुरेश सिंह, वरुण कुमार, रौशन कुमार आदि थे। बंदरा: प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिवस मनाया। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अíपत की गई। वहीं, पौधारोपण भी किया गया। मौके पर मंडल अध्यक्ष विपुल कुशवाहा, उपाध्यक्ष सत्यदेव पाडेय, महामंत्री अशोक सिंह, विमल किशोर त्रिवेदी, ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा. श्यामकिशोर, विशेश्वर सहनी आदि मौजूद थे। बोचहां: भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष के आवास सरफ़ुद्दीनपुर में बलिदान दिवस मनाया। मौके पर मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, महामंत्री बसंत लाल सहनी, कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह, गुड्डू तिवारी, मनीष चौधरी, मुकेश माझी, निरंजन सोनी, राजेश्वर चौधरी, रोहित, अगम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी