वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से वन महोत्सव माह की शुरुआत

वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा संचालित तरुमित्र प्रज्ञा परिषद की ओर से गुरुवार को वन महोत्सव माह का शुभारंभ लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर से किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 04:24 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 04:24 AM (IST)
वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से वन महोत्सव माह की शुरुआत
वसुधा कल्याण आश्रम की ओर से वन महोत्सव माह की शुरुआत

मुजफ्फरपुर : वसुधा कल्याण आश्रम द्वारा संचालित तरुमित्र प्रज्ञा परिषद की ओर से गुरुवार को वन महोत्सव माह का शुभारंभ लंगट सिंह महाविद्यालय परिसर से किया गया। अध्यक्षता इतिहास विभागाध्यक्ष डा.गजेंद्र कुमार ने की। महाविद्यालय के प्राध्यापकों व कल्याण परिवार के सदस्यों ने महाविद्यालय परिसर में फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए। आश्रम के प्रतिष्ठाता आचार्य पवन महाराज ने सभी वरिष्ठ प्राध्यापकों को आश्रम की ओर से अंगवस्त्र, श्रीमदभगवद्गीता एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। डा.गजेंद्र ने परिषद के कार्यों में पूरे समाज के लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। दर्शन शास्त्र के विभागाध्यक्ष डा.राजीव कुमार ने कहा की ऐसे कार्यक्रम निरंतर होने चाहिए। स्वागत भाषण डा.कुमार विरल ने व संचालन सुमनवृक्ष ने किया। मौके पर भोजपुरी विभागाध्यक्ष जयकांत सिंह जय, परीक्षा नियंत्रक डा.सुरेंद्र राय, डा.शैलेंद्र कुमार सिन्हा, डा.अरविद, डा.पंकज चौरसिया, डा.प्रियंका, रणविजय कुमार, आनंद कुमार, पंडित हरीशंकर पाठक, राजकुमार, प्रवीण सिंह, गौरव रंजन, संतोष श्रीवास्तव, चंद्रशेखर कुमार आदि थे।

भाजपा नेताओं ने ली जल और आक्सीजन बचाने की शपथ

जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस को भाजपा छह जुलाई तक पखवाड़ा के रूप मे मनाएगी। इस क्रम में गुरुवार को भाजपा पश्चिमी नगर मंडल ने मुक्तिधाम और गांधी स्मृति पुस्तकालय में पौधारोपण का आयोजन किया। यहां पेड़-पौधों की सुरक्षा की सभी ने शपथ ली।

पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि जल और आक्सीजन बचाने की जिम्मेदारी उनकी है। इसके बिना जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल मे छह पौधे जरूर लगाएं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि इतने पौधे लगाएंगे कि आक्सीजन की कमी नहीं हो। इसके पहले डा. मुखर्जी की जीवनी पर संगोष्ठी भी हुई। कार्यक्रम में जिला महामंत्री डा. मनोज कुमार सिंह, मंडल अध्यक्ष अमीत रंजन, जिला कोषाध्यक्ष रमेश केजरीवाल, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, केशव चौबे, प्रवीण कुमार झा आदि थे।

chat bot
आपका साथी