पेड़-पौधों से ही मानव का अस्तित्व, पौधारोपण जरूरी

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा ने सभी मंडलों में अभियान चलाकर बूथ स्तर पर पौधारोपण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 01:10 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 01:10 AM (IST)
पेड़-पौधों से ही मानव का अस्तित्व, पौधारोपण जरूरी
पेड़-पौधों से ही मानव का अस्तित्व, पौधारोपण जरूरी

मुजफ्फरपुर : जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर जिला भाजपा ने सभी मंडलों में अभियान चलाकर बूथ स्तर पर पौधारोपण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा ने संतोषी माता मंदिर, बगलामुखी मंदिर, मोतीझील फ्लाई ओवर, मिठनपुरा आदि जगहों पर पौधारोपण कर कार्यक्रम का आरंभ किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कोरोना की दूसरी लहर में आक्सीजन की किल्लत पर चर्चा करते हुए पौधारोपण को महत्वपूर्ण बताया। कहा, प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। वृक्ष कम होते जा रहे हैं। इससे आक्सीजन का कम होना स्वाभाविक है। पौधे लगाकर हम इसकी कमी पूरी कर सकते हैं। वृक्षों की रक्षा और पौधारोपण प्रत्येक मनुष्य का धर्म होना चाहिए।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश वर्मा ने कहा कि यदि धरती पर मानव का अस्तित्व बरकरार है तो पेड़-पौधे उसका बड़ा कारण हैं। मानव जीवन को समाप्त होने से बचाना है तो अधिक संख्या में पौधे लगाने चाहिए। जिला महामंत्री सह मुख्यालय प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि प्रदेश निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी संगठनात्मक मंडलों में कुल 1756 स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम हुआ। इसमें जिले के पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल, शक्ति केंद्र, बूथ के कार्यकर्ता समेत सांसद, विधायक एवं प्रदेश पदाधिकारी ने अपने-अपने क्षेत्र में पौधारोपण किया। कार्यक्रम में विवेक कुमार, भोला चौधरी, मंडल अध्यक्ष प्रणव भूषण, नन्हे सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष नचिकेता पांडेय, सिद्धार्थ कुमार, प्रभात कुमार, प्रणव भूषण मोनी, अमरेश विपुल, आदित्य कुमार, पंकज प्रकाश, अर्जुन देव, माधुरी गुप्ता आदि शामिल हुए। भाजपा पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष भगवान लाल महतो के आवासीय कार्यालय परिसर में बुधवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महामंत्री विकास कुमार, आशीष अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रशांत राज,योगी अभिषेक राज, गौतम कुमार प्रवक्ता डा.ओमप्रकाश गुप्ता, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार, मंत्री चंदन कुमार, रमन कुमार, साहेब कुमार, सुनील चौहान समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी