समस्तीपुर में प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लास्टिक वारियर्स बनाने की बनी योजना

Samastipur News भारत स्काउट और गाइड द्वारा प्लास्टिक वारियर्स बनाने को लेकर हुई बैठक सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए चलाई जा रही मुहिम। कोषाध्यक्ष डा. दुर्गानंद चौधरी ने कहा कि जिले में एकल प्रयोग प्लास्टिक बंद करने की दिशा में प्लास्टिक वारियर्स बनाए जा रहे हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 03:32 PM (IST)
समस्तीपुर में प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लास्टिक वारियर्स बनाने की बनी योजना
समस्‍तीपुर में प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट को लेकर बैठक। जागरण

समस्तीपुर, जासं। भारत स्काउट और गाइड द्वारा प्लास्टिक वारियर्स बनाने को लेकर स्काउट मुख्यालय में बैठक आयोजित हुई। जिले में प्लास्टिक टाइड टर्नर प्रोजेक्ट के अंतर्गत प्लास्टिक वारियर्स बनाने की योजना बनाई गई। अध्यक्षीय संबोधन में जिला संगठन आयुक्त चितरंजन कुमार शर्मा ने कहा समस्तीपुर में प्लास्टिक वारियर्स बनाने के लिए हम प्रयासरत है, हमारी संस्था लगातार प्लास्टिक वारियर्स बना रही है। कोषाध्यक्ष डा. दुर्गानंद चौधरी ने कहा कि जिले में एकल प्रयोग प्लास्टिक बंद करने की दिशा में विद्यालय स्तर पर प्लास्टिक वारियर्स बनाए जा रहे हैं। उन्हें प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली क्षति से अवगत कराया जा रहा है। जन जागरूकता बढ़ाने के लिए उन्हें शपथ भी दिलवाई जाती है।

इस कार्यक्रम में समाज को भी आगे आना होगा। समाज के बुद्धिजीवियों को वैश्विक पर्यावरण संरक्षण के लिए एकल प्रयोग प्लास्टिक बंद करना होगा। भावी पीढ़ी के लिए कुछ स्पेस रहने दे ताकि हमारी पीढ़ी विभिन्न समस्याओं से नहीं जूझे। बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के लिए हमें सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का प्रयास करना होगा। मौके पर कोषाध्यक्ष डा. दुर्गानंद चौधरी, राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत स्काउट और गाइड में नेहा कुमारी, सोनू कुमार, संजीत कुमार, विपिन कुमार, अभिषेक कुमार, रश्मि रंजन, सुषमा सिन्हा, ओम प्रकाश प्रियदर्शी, डा. अनिल, तरुण कुमार, डा. मिथिलेश कुमार, विनोद मल्लिक सहित अन्य उपस्थित रहे।

सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए चलाई जा रही मुहिम

डा. अनिल ने कहा कि आए दिन हम किसी न किसी समस्या से जूझते रहते हैं ग्लोबल वार्मिंग की वजह से प्रकृति संरक्षित नहीं हो पा रही है। इसके लिए स्काउट गाइड संस्था की ओर से की जा रही प्रयास काफी सराहनीय है। समाज को भी इस दिशा में सार्थक प्रयास करना होगा। ओमप्रकाश समदर्शी ने कहा की ग्लोबल वार्मिंग सिर्फ हमारे देश की समस्या नहीं बल्कि पूरे विश्व की समस्या है। प्लास्टिक के कारण पर्यावरण की क्षति हो रही है। आने वाले दिनों में कम से कम प्लास्टिक का प्रयोग करने को लेकर भारत स्काउट और गाइड मुहिम चला रहा है। समाज के हर तबके के लोगों को इस प्रयास में शामिल होना होगा। सुषमा सिन्हा ने कहा कि हम विद्यालय में शपथ दिलाते हैं, प्लास्टिक वारियर्स बना रहे हैं लेकिन बुद्धिजीवियों को भी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग बंद करने के लिए आगे आना होगा।

chat bot
आपका साथी