बीआरएबीयू में 1414 सीटों के लिए छह केंद्रों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल

बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को छह केंद्रों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2020 का आयोजन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 24 Aug 2021 05:30 AM (IST) Updated:Tue, 24 Aug 2021 05:30 AM (IST)
बीआरएबीयू में 1414 सीटों के लिए छह केंद्रों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल
बीआरएबीयू में 1414 सीटों के लिए छह केंद्रों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट कल

मुजफ्फरपुर। बीआरए बिहार विश्वविद्यालय की ओर से बुधवार को छह केंद्रों पर पीएचडी एडमिशन टेस्ट-2020 का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर विवि की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। केंद्रों पर मंगलवार की शाम में ही मोबाइल जैमर और फेस रीडर डिवाइस लगा दिए जाएंगे। कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालन को लेकर विवि की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पैट-2020 के नोडल पदाधिकारी प्रो.प्रमोद कुमार ने बताया कि केंद्रों पर परीक्षा से कुछ देर पूर्व ट्रेजरी से प्रश्नपत्र भेजा जाएगा। विवि की ओर से तैनात आब्जर्वर की मौजूदगी में केंद्राधीक्षक इसे खोलेंगे। कहा कि किसी भी बिंदु पर कोई कसर न रह जाए इसको लेकर पदाधिकारी निगरानी कर रहे हैं। बता दें कि विवि की ओर से इससे पूर्व तक दूसरे पेपर में दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते थे। ऐसे में नेट के लिए उन्हें अलग से तैयारी करनी पड़ती थी। पहली बार दोनों पेपर नेट के पैटर्न पर होंगे। इनमें दोनों पेपर में वस्तुनिष्ठ प्रश्न ही पूछे जाएंगे। इससे परिणाम भी शीघ्र जारी हो जाएगा।

अंग्रेजी में सर्वाधिक 152 सीट रिक्त : विवि की ओर से 26 विषयों में रिक्त कुल 1414 सीटों के लिए पीएचडी एडमिशन टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सर्वाधिक 152 सीटें अंग्रेजी में रिक्त हैं। इसके अलावा भौतिकी में 124, इतिहास में 106, बाटनी में 101, दर्शनशास्त्र में 100 सीटें हैं। हालांकि सीटों की संख्या घट-बढ़ भी सकती हैं।

विषय, रिक्त सीट

भोजपुरी- 06

बाटनी- 101

केमेस्ट्री- 91

कामर्स- 09

अर्थशास्त्र-89

इलेक्ट्रानिक्स- 07

अंग्रेजी- 152

भूगोल- 10

हिदी- 95

इतिहास- 106

गृहविज्ञान- 46

गणित- 66

पर्सियन- 11

दर्शनशास्त्र- 100

भौतिकी- 124

राजनीतिविज्ञान- 78

मनोविज्ञान- 99

संस्कृत- 66

समाजशास्त्र- 01

उर्दू- 19

जूलाजी- 45

शिक्षा- 24

संगीत- 03

मैथिली- 17

मैनेजमेंट- 39

कंप्यूटर साइंस- 10

कुल- 1414 सीट

chat bot
आपका साथी