Madhubani: बेनीपट्टी में बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को अब तक नहीं मिली राहत, यातायात पूरी तरह ठप

मधुबनी के बेनीपट्टी में बाढ़ का पानी नीचे उतरने पर दिख रही तबाही और बर्बादी करहारा-बिर्दीपुर जाने वाली सड़क के लचका पर अभी भी बह रहा पानी सोहरौल गांव में बाढ़ के पानी से सड़क टूट जाने के कारण यातायात ठप है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 26 Jul 2021 04:48 PM (IST) Updated:Mon, 26 Jul 2021 04:48 PM (IST)
Madhubani: बेनीपट्टी में बाढ़ के पानी से घिरे लोगों को अब तक नहीं मिली राहत, यातायात पूरी तरह ठप
सोहरौल गांव के निकट बाढ़ के पानी से टूटी सड़क। जागरण

मधुबनी, जासं। बेनीपट्टी प्रखंड का करहारा पंचायत एक माह से बाढ़ के पानी से चारों ओर घिरा हुआ है। यह पंचायत पूरी तरह टापू बन चुका है। बाढ़ ने करहारा, बिर्दीपुर, सोहरौल, करहाराडीह के लोगों को लाचार व विवश बना दिया है। अब जबकि पानी धीरे-धीरे नीचे उतर रहा है, चारों ओर तबाही व बर्बादी की मंजर दिखने लगा है। करहारा-बिर्दीपुर जाने वाली सड़क के लचका पर बाढ़ का पानी अभी भी बह रहा है। सोहरौल गांव में बाढ़ के पानी से सड़क टूट जाने के कारण यातायात ठप है। सोहरौल से बेतौना जाने वाली सड़क के दोनों ओर बाढ़ का पानी लबालब हो गया है। एक माह से बाढ़ के पानी से घिरे लोगों का जीवन बेहाल हो गया है। अधवारा समूह के धौंस, थुम्हानी नदी के उफान का दंश करहारा पंचायत के लोग भुगतने को विवश हैं।

सोहरौल गांव में धौंस नदी के पूर्व से टूटे बांध की मरम्मत नहीं हो सकी। यह टूटा तटबंध इस बार लोगों के लिए कहर साबित हुआ। गांव के सड़क से पानी उतर गया, लेकिन तबाही कम होने के बजाय और बढ़ती जा रही है। सोहरौल गांव के रामचंद्र यादव, संजय यादव, रामप्रीत यादव, संजय साह, किशोर पासवान, मुखलाल यादव, मिश्री राम ने बताया कि बाढ़ के पानी से करहारा पंचायत के लोग एक माह से घिरे हुए हैं। चारों ओर चौर में पानी भरे रहने से पशुचारा की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। समय रहते अगर धौंस नदी के टूटे तटबंध को मरम्मत कराया गया होता तो इतनी बड़ी परेशानी नहीं होती। बाढ़ ने लोगों को कंगाल बनाकर रख दिया है। पानी से घिरे गांवों में फूस की कई झोपडिय़ां बर्बाद हुई। घर अब कैसे खड़ा होगी, जिसकी ङ्क्षचता लोगों को सताने लगी है। सरकारी स्तर से कुछ भी सहायता नहीं मिल पा रही है।

रामपुर में 40 दिनों से जलजमाव, महामारी की संभावना से ग्रामीणों में भय

बेनीपट्टी प्रखंड के शाहपुर पंचायत के वार्ड दस रामपुर गांव में बारिश के पानी से हुए जलजमाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा रखी है। लोग अब महामारी फैलने की आशंका से भयभीत हैं। रामपुर गांव में सड़क व करीब 50 घरों में बारिश का पानी भरा हुआ है। जलनिकासी की दिशा में प्रशासन की ओर से अब तक सार्थक पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पर घुटना भर पानी भरा है। लोगों के घरों में पानी रहने से उनके सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।

ग्रामीण अंचल व प्रखंड कार्यालय में गुहार लगा चुके हैं, लेकिन जलनिकासी की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। एक माह से भी अधिक समय से जलजमाव बना हुआ है। गांव के सड़क पर पानी हेलकर लोग आवश्यक कार्यों के लिए बाहर निकल पा रहे हैं। करीब 40 दिनों से सड़क व घरों में जलजमाव से लोग परेशान हैं। बारिश का पानी अब दुर्गंध देने लगा है। लोगों में महामारी फैलने की संभावना से भय का माहौल है। जलजमाव का दंश झेल रहे लोग प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोस कर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं। शाहपुर पंचायत के पंचायत परामर्शी समिति अध्यक्ष मंजू देवी ने बताया कि अपने स्तर से पंङ्क्षपग सेट लगाकर जलनिकासी के लिए पहल शुरू कर दी है। जल्द ही लोगों को समस्या से निजात मिलेगी। रामपुर गांव के मंगल पासवान, विपीन पासवान, पवन पासवान, बटोही पासवान सहित अन्य लोगों ने बताया कि जलजमाव से भारी परेशानी हो रही है।

chat bot
आपका साथी