शहर में दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे लोग

शहर में सोमवार को जाम की समस्या से लोग जूझते रहे।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 02:00 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 02:00 AM (IST)
शहर में दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे लोग
शहर में दिन भर जाम की समस्या से जूझते रहे लोग

मुजफ्फरपुर : शहर में सोमवार को जाम की समस्या से लोग जूझते रहे। दोपहर भारी वर्षा हुई और इसके बाद जैसे ही लोग सड़कों पर निकले और वे जाम में फंस गए। इससे बचने के लिए जब गलियों से निकलना चाहा तो वहां भी जाम से सामना करना पड़ा। मोतीझील व स्टेशन रोड में भारी जलजमाव के बीच जाम में लोग घंटों फंसे रहे। मोतीझील में लगभग घुटने पर पानी में फंसे लोग बिलबिलाते रहे। वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं था। ऊंचीकरण के बाद जवाहरलाल रोड में पानी तो नहीं लगा था, लेकिन कल्याणी चौक के निकट सड़क किनारे सजी सब्जी की दुकानें व नाला निर्माण के कारण देर शाम तक भीषण जाम लगा रहा। जाम की ऐसी स्थिति थी कि कोई अघोरिया बाजार में फंसा था तो कोई डीएम आवास से लेकर इमलीचट्टी से जूरन छपरा, सरैयागंज, मोतीझील लक्ष्मी चौक व जीरोमाइल रोड में लगी जाम में फंसे लोगों को निकलने का कोई उपाय नहीं दिखाई दे रहा था।

44 पोस्टों पर जवान तैनात, फिर भी जाम से नहीं मिला छुटकारा : शहर में 44 पोस्ट बनाए गए हैं। इसमें अधिकतर जगहों पर औसतन दो जवान तैनात रहते हैं। वहीं, ज्यादा व्यस्ततम पोस्ट पर चार व छह जवान दिए गए हैं। इसके बाद भी हर दिन जाम लगना सामान्य सी बात हो गई है।

वर्जन :

शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने का प्रयास चल रहा है। शहर में कई स्थानों पर सड़कों का निर्माण हो रहा है। बरसात का समय है। कई सड़कें कम चौड़ी हैं। यातायात व्यवस्था में तैनात जवान भर दिन इससे जूझते रहते हैं।

रवींद्र्रनाथ सिंह, ट्रैफिक डीएसपी

chat bot
आपका साथी