ऑटो का पहिया खोलकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, इसके बाद दोनों को हुआ यह हाल

आरोपितों में वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम और सरैया थाना के रेपुरा रामपुर बल्ली निवासी रमेश महतो शामिल है। भागने वालों में पताही निवासी बंठा है। विश्वजीत ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनों को गोबरसही के निकट पकड़ लिया।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:53 AM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:53 AM (IST)
ऑटो का पहिया खोलकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ा, इसके बाद दोनों को हुआ यह हाल
विश्वजीत ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। शहर के सदर थाना क्षेत्र के गोबरसही प्रभात नगर मोहल्ला में ऑटो का तीन पहिया खोल कर ले जा रहे दो बदमाशों को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। ऑटो विश्वजीत कुमार की थी और उसके दरवाजे पर खड़ी थी। तीसरा बदमाश भागने में सफल रहा। आरोपितों में वैशाली जिले के बिदुपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम और सरैया थाना के रेपुरा रामपुर बल्ली निवासी रमेश महतो शामिल है। भागने वालों में पताही निवासी बंठा है।

 विश्वजीत ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने पुलिस को बताया कि ऑटो दरवाजे पर खड़ी कर खाना खाने के बाद सो गया। रात करीब दो बजे खट-पट की आवाज हुई, ताे नींद खुल गई। बाहर निकल कर देखा तो तीनों आरोपित उसकी ऑटो का तीनों पहिया खोल कर दूसरे ऑटो पर लाद कर ले जा रहा है। तीनों दो ऑटो से वहां पहुंचा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने खदेड़कर दोनों को गोबरसही के निकट पकड़ लिया। दोनों ऑटो पर लदा चोरी का दो पहिया व झाड़ी से एक पहिया बरामद किया। दोनों आरोपितों ने बताया कि यह पहिया उसका साथी बंठा ने छुपाया था। थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपनी संलिप्तता स्वीकारी है। पूछताछ के बाद सभी दोनों को जेल भेजा जा रहा है। 

chat bot
आपका साथी