जांच में 90 वाहनों से दो लाख 71 हजार का वसूला जुर्माना

डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:24 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:24 AM (IST)
जांच में 90 वाहनों से दो लाख 71 हजार का वसूला जुर्माना
जांच में 90 वाहनों से दो लाख 71 हजार का वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर : डीएम प्रणव कुमार के निर्देश पर जिले में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में शनिवार को भी वाहनों की जांच की गई। जिला परिवहन अधिकारी की रिपोर्ट के अनुसार मोटर वाहन अधिनियम 1988 के अंतर्गत आज 90 वाहनों की जांच की गई। उनसे दो लाख 71 हजार रुपये की वसूली की गई। वही अब तक कुल 315 वाहनों की जांच की गई है। उसके विरुद्ध अब तक कुल पांच लाख 44 हजार 500 रुपये जुर्माना के रूप में वसूल किए गए हैं। वहीं सात वाहनों को जब्त किया गया है।

डीटीओ रजनीश लाल एवं एमवरआइ रंजीत कुमार ने बताया कि बैरिया, चादनी चौक, सदातपुर समेत कई जगहों पर मास्क व वाहनों के कागजात की जाच की गई। इस दौरान मास्क नहीं लगाने वाले यात्रियों एवं चालकों को जमकर फटकार लगाई गई। उन्हें सरकार के गाइडलाइन से अवगत कराते हुए मास्क लगाने को कहा गया।

मास्क जांच अभियान चलाकर काटा चालान

कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बाद भी लोग सचेत नहीं हो रहे हैं। लोगों द्वारा न तो शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क का ही उपयोग किया जा रहा है। इसे देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने सख्ती बरतनी शुरू की है। इसी क्रम में शनिवार को मड़वन प्रखंड के सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में एसआइ नंदकिशोर कुमार के साथ पुलिसकíमयों ने करजा चौक पर मास्क जाच अभियान चलाया। इस दौरान चौक के दुकानदारों व उसके ग्राहकों के बीच मास्क चेकिंग किया गया, जहा आधा दर्जन दुकानदारों का चालान काटा गया। वहीं, शाम सात बजे दुकान बंद करने का निर्देश दिया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि अगर लोग अब भी सचेत नहीं हुए तो और भी सख्त कदम उठाया जाएगा। सिवाईपट्टी: थाना क्षेत्र के सिवाईपट्टी बाजार पर पर मीनापुर बीडीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में सिवाईपट्टी थानाध्यक्ष कुमार संतोष रजक ने बिना मास्क वाले सात दुकानदारों का चालान काटा।

chat bot
आपका साथी