डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शोक सभा का आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह की अंतिम यात्रा में जिले के विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Sep 2020 01:31 AM (IST) Updated:Tue, 15 Sep 2020 01:31 AM (IST)
डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शोक सभा का आयोजन
डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़, शोक सभा का आयोजन

मुजफ्फरपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ.रघुवंश प्रसाद सिंह की अंतिम यात्रा में जिले के विभिन्न दलों के राजनेता शामिल हुए तथा उन्हें श्रद्धांजलि दी। वैशाली गढ़ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विधायक अशोक सिंह, विधान पार्षद दिनेश सिंह, पूर्व मंत्री ई.अजीत कुमार, पूर्व विधायक राजू सिंह, भाजपा के वरीय नेता भूपाल भारती, कांटी जदयू अध्यक्ष सौरभ कुमार साहेब आदि मुख्य रूप से शामिल हुए। सभी नेताओं ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया। राजद जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने कहा कि उनके साथ लगातार 22 साल से रहे हैं। सुबह से लेकर रात तक उनके साथ तमाम राजनीतिक व सामाजिक आयोजन में शामिल हुए। अपने संस्मरण पर आधारित पुस्तक लिखेंगे।

गरीबों का रखते सदा ख्याल

कांग्रेस के वरीय नेता अरविद सिंह ने उनके निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि वह गरीबों के सच्चे हितैषी रहे। उनका बराबर ख्याल रखते थे। जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय प्रसाद सिंह व वरीय नेता नरेन्द्र पटेल ने कहा कि जेपी आंदोलन में उनके साथ रहने का मौका मिला। वे सच्चे दिल के इंसान थे। उनकी राजनीति क्षेत्र में भरपाई नहीं हो सकती। जदयू नेता अखिलेश सिंह, अशोक झा, प्रो.धनंजय सिंह ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताया है।

जिला भाजपा ने जताया शोक

भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि रघुवंश बाबू एक कद्दावर समाजवादी नेता थे। इनका निधन दुखद है। वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ ममता रानी,डॉ अशोक शर्मा,डॉ तारण राय,भोला चौधरी,मनोरंजन शाही,जिला महामंत्री डॉ मनोज कुमार सिंह, सचिन कुमार, धर्मेन्द्र साहू, जिला उपाध्यक्ष अंजना कुशवाहा, मनीष कुमार, चंदा देवी, गीता कुमारी, हरिमोहन चौधरी, बज्रबिहारी पासवान, सुनीता सहनी, निर्मला साहू, जिला मंत्री आदर्श कुमार, भोला चौधरी,संजीव झा, रीतुराज, जिला प्रवक्ता प्रभात कुमार, मीडिया प्रभारी प्रद्युम्न राणा आदि ने शोक जताया है।

chat bot
आपका साथी