पटना हाई कोर्ट के जज ने सिद्धपीठ अघोर आश्रम में मत्था टेका

पटना हाई कोर्ट के जज आरके मिश्रा सोमवार को औराई प्रखंड अंतर्गत के डकरामा गाव स्थित श्री सिद्धपीठ अघोर आश्रम पहुंचे। यहां माता दुर्गा दक्षिण काली और बगलामुखी के समक्ष मत्था टेका।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 02:27 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 02:27 AM (IST)
पटना हाई कोर्ट के जज ने सिद्धपीठ अघोर आश्रम में मत्था टेका
पटना हाई कोर्ट के जज ने सिद्धपीठ अघोर आश्रम में मत्था टेका

मुजफ्फरपुर। पटना हाई कोर्ट के जज आरके मिश्रा सोमवार को औराई प्रखंड अंतर्गत के डकरामा गाव स्थित श्री सिद्धपीठ अघोर आश्रम पहुंचे। यहां माता दुर्गा, दक्षिण काली और बगलामुखी के समक्ष मत्था टेका। पत्नी व बच्चों के साथ पूजा-अर्चना कर सुख-शाति और समृद्धि की कामना की। स्वामी शिवजी सिंह से आशीर्वाद लिया।

जज के आगमन को लेकर डकरामा में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। हथौड़ी थाने की पुलिस उनकी सुरक्षा व्यवस्था में लगी रही। अघोर आश्रम के संत स्वामी शिवजी सिंह ने बताया कि यहा माता की कृपा बरसती है। बताते चलें कि डकरामा स्थित अघोर आश्रम में कई केंद्रीय मंत्री, न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी आ चुके हैं। स्वामी शिवजी सिंह पिछले पाच दशक से बगैर अन्न-जल के नवरात्र व्रत रहते हैं। नवरात्र में यहा श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है।

कटरा में राम जानकी ठाकुरबाड़ी में हुई प्राण प्रतिष्ठा : कटरा गांव में नवनिर्मित राम जानकी ठकुबाड़ी में सोमवार को प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। जीर्णशीर्ण हो चुके मंदिर के भवन का कायाकल्प ग्रामीणों के सहयोग से किया गया है। इसमें ग्रामीण नरेश चौधरी, रामसकल चौधरी, मुखिया अरुण कुमार, प्रमोद चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, मनोज सहनी, दिलीप मंडल, भाजपा राजीव कुमार आदि का सहयोग रहा।

गणिनाथ गोविंद महाराज के जन्मोत्सव पर शहरभर में भंडारा : बीबीगंज स्थित गोविंदपुरी मुहल्ले में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज मंदिर प्रागण के निकट सोमवार को बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता राष्ट्रीय कानू संघ के अध्यक्ष विकास गुप्ता ने की। बताया कि इस बार बीबीगंज स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर प्रागण में विधिवत रूप से पूजा के साथ उसका लाइव प्रसारण किया जाएगा। शहर के सभी 49 वार्डो व छह पंचायतों में विशाल भंडारा का आयोजन होगा। बताया कि इस वर्ष कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मंदिर प्रागण के निकट सीमित गेरूआ की ही दुकानें लगाई जाएगी। वहीं मेले और सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं होगा। राष्ट्रीय कानू संघ की ओर से सकरा प्रखंड के बरियारपुर स्थित बाबा गणिनाथ मंदिर प्रागण में एक सितंबर को कलश यात्रा निकाली जाएगी। वहीं चार सितंबर को बाबा गणिनाथ के जन्मोत्सव पर सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक भंडारा चलेगा। इसमें पेयजल व्यवस्था के साथ ही मेडिकल, शौचालय, अग्निशमन गाड़ी, फ‌र्स्ट एड किट , समेत अन्य सुविधाओं का ख्याल रखा जाएगा।

chat bot
आपका साथी