ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का असर आंशिक

अखिल भारतीय किसान संगठन के आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का जिले में आंशिक असर रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 03:09 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 03:09 AM (IST)
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का असर आंशिक
ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का असर आंशिक

मुजफ्फरपुर : अखिल भारतीय किसान संगठन के आह्वान पर कृषि कानूनों के खिलाफ भारत बंद का जिले में आंशिक असर रहा। कुढ़नी में काग्रेस व वाम कार्यकर्ताओं ने तुर्की चौक समीप मुजफ्फरपुर पटना एनएच को जाम किया। मौके पर प्रखंड काग्रेस अध्यक्ष त्रिभुवन पटेल, पंचायत चुनाव अभियान समिति के सह संयोजक अनिल कुमार महात्मा, प्रखंड युवा अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहीम थे। मनियारी के काजीइंडा स्थित एनएच 28 को आल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के प्रखंड महासचिव कालीकात झा के नेतृत्व में जाम किया। राजद प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम व भाकपा माले प्रखंड प्रभारी होरिल राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तुर्की में बंद का समर्थन किया। सुंदेश्वर् सहनी, किसान नेता राम नरेश राय, सीपीआइ के अजित चौधरी, मुन्ना कुरैशी, तुलसी दास ,गुड्डू माझी, युवा राजद के प्रखंड अध्यक्ष रंजन यादव आदि शामिल रहे। सकरा में राजद गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय, बाजार, मुरौल व निजी कार्यालयों को बंद कराया। सुजावलपुर चौक को घेराबंदी कर आवागमन बाधित किया। मौके पर पूर्व विधायक लालबाबू राम, मो. जिशान, राजद युवा प्रखंड़ अध्यक्ष मो. चाद, विश्वजीत यादव,शिवचरण राम मौजूद थे। औराई के लोहिया चौक से पाकड़ चौक तक विरोध मार्च निकाला गया। बड़ी गाड़ियों का परिचालन बंद रहा। मौके पर मनोज कुमार यादव, आफताब आलम, राजद प्रखंड अध्यक्ष आरजू अहसन करीमी व कृष्णा यादव, एहतेशाम अलीमी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अबू बकर शामिल थे। कटरा में सभी संस्थानों को बंद कराया। बंदी में चंद्रकांत मिश्र, रजनीश कुमार, रिकू अली, धर्मेंद्र ठाकुर, शम्स आलम, धनेश्वर राय, मो. फैसल, विकास कुमार, भुवनेश्वर राम आदि शामिल थे। मीनापुर प्रखंड मुख्यालय के सामने मुजफ्फरपुर शिवहर मुख्य मार्ग को महागठबंधन के नेताओं ने बीच बाधित कर दिया। वहीं मकसूदपुर में एनएच 77 पर आगजनी कर आवागमन बंद कर दिया। साहेबगंज में बाजार के केशव चौक समेत विभिन्न जगहों पर स्टेट हाईवे 74 को जाम कर रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। इसमें विद्या सागर, भूपनारायण, दिल महमद, मो.मोसाफिर, डा. अजीमुल्लाह अंसारी, अजीमुल्लाह बोखारी, विश्वकर्मा शर्मा शामिल थे। कांटी में भारत बंद में राजद सहित विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं ने प्रखंड कार्यालय से जुलूस निकाला। एनएच 28 थर्मल गेट के सामने एनएच को करीब छह घंटे तक बंद रखा। इस दौरान विधायक इसरायल मंसूरी, श्रीनारायण यादव, प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राय, जनार्दन ठाकुर, जितेंद्र राय, अजय राय, उमाशकर राय, राजेश पासवान, शिवबालक कुमार, शत्रुघ्न सहनी, मीना देवी, नीलम देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, जगदीश साह शामिल रहे। इधर, सदर थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौक पर गोलंबर पर राजद नेताओं ने मनोज राय एवं उमेश कुमार पटेल के नेतृत्व में यातायात ठप कर दिया। मौके पर सुजीत लाला भी थे।

chat bot
आपका साथी