जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एलएस कॉलेज में शिद्दत से याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Sep 2018 02:30 PM (IST) Updated:Wed, 26 Sep 2018 02:30 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
जयंती पर याद किए गए पंडित दीनदयाल उपाध्याय

मुजफ्फरपुर। भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर एलएस कॉलेज में शिद्दत से याद किया गया और श्रद्धांजलि अर्पित की गई। महाविद्यालय के बीबीए सभागार में समारोह हुआ, जिसमें प्राचार्य प्रो. ओमप्रकाश राय ने कहा कि उपाध्यायजी नितांत सरल और सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। राजनीति के अतिरिक्त साहित्य में भी उनकी गहरी अभिरुचि थी। उनके हिंदी और अंग्रेजी के लेख विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते थे। केवल एक बैठक में ही उन्होंने चन्द्रगुप्त नाटक लिख डाला था। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। मंच संचालन प्रो. जयकांत सिंह जय ने किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. राजीव कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने देश के सांस्कृतिक व राजनीतिक पुर्नजागरण में उल्लेखनीय भूमिका निभाई। मौके पर प्रो. एसके मुकुल, प्रो. अनिल कुमार सिंह, प्रो. शैल कुमारी, डॉ. अवधेश कुमार सिंह, डॉ.गजेंद्र कुमार, डॉ. शिवदीपक शर्मा, डॉ. मंजरी वर्मा, डॉ. विभा कुमारी, डॉ. मीरा सिंह, डॉ. विजय कुमार, प्रो. पंकज कुमार राय, डॉ. ललित किशोर आदि उपस्थित थे।

उधर, भाजपा उत्तरी मंडल के तत्वावधान में औराई में मंडल अध्यक्ष शोभेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पं. दीनदयाल उपाध्याय की 102 वीं जयंती मनाई गई। इसमें समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को राष्ट्र की मुख्य धारा में लाने का संकल्प लिया गया। वहीं, दक्षिणी भाजपा मंडल की ओर से जनार में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मंडल अध्यक्ष सुभाष शर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके आदशरें पर चलने की शपथ ली। मौके पर डॉ. रामजप्पू प्रसाद, महामंत्री कन्हैया शाही, चितरंजन कुमार, अश्रि्वनी कुमार, मनीष कुमार सिंह, नवीन कुमार, मनोज कुमार मिश्र ,रौशन मिश्रा आदि मौजूद थे। मीनापुर : पार्टी मुख्यालय गंजबाजार पर जयंती मनाई गई। संचालन करण वर्मा व अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष पश्चिमी धर्मपाल सिंह ने की। मौके पर राणा प्रताप सिंह, ईश्वर गुप्ता, रामवचन सहनी, देवेंद्र प्रसाद, सुरेश प्रसाद, मुसाफिर सहनी आदि थे।

बोचहां प्रखंड क्षेत्र के बलथी रसुलपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक गणेश मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। भाजपा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं घर-घर पहुंचाने के साथ बूथ स्तर पर सभी पंचायत अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं को जानकारी पहुंचाने का निर्णय लिया गया। संचालन रंजीत रजक ने किया। मौके पर अध्यक्ष सुनील चौधरी, उपाध्यक्ष धमर्ेंद्र चौधरी, बसंत लाल सहनी, सत्य नारायण चौधरी, चंदेश्वर पाण्डेय, रंजीत अकेला, रीता देवी, मीना देवी आदि थे।

chat bot
आपका साथी