पद्मश्री भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनी

राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को लोकगायक पद्मश्री भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बैरिया स्थित एक आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 02:27 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 02:27 AM (IST)
पद्मश्री भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनी
पद्मश्री भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनी

मुजफ्फरपुर। राष्ट्रीय नाई महासभा की जिला इकाई की ओर से शुक्रवार को लोकगायक पद्मश्री भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर बैरिया स्थित एक आवासीय परिसर में श्रद्धांजलि सभा हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजकुमार ठाकुर (नंदवंशी) ने की। कहा कि एक गरीब नाई परिवार में जन्मे लोकगायक भिखारी ठाकुर ने नाटक और संगीत के माध्यम से बिहार का नाम, देश ही नहीं विदेशों में भी रोशन किया। राज्य सरकार को चाहिए कि उनके नाम से राज्य में एक संस्कृति कला बोर्ड का गठन करे। इनकी जयंती और पुण्यतिथि सभी सरकारी स्कूल व कॉलेजों में मनाई जाए। उधर, महासभा के युवा नेता दीपक ठाकुर, जिला प्रधान महासचिव दीनबंधु ठाकुर ,जिला महासचिव होरिल ठाकुर, डॉ.गोपाल ठाकुर, अरुण ठाकुर, रागिनी कुमारी, राममिलन ठाकुर, गोरखनाथ ठाकुर, दीनानाथ ठाकुर आदि ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मनियारी क्षेत्र के केरमा में युवा राजद नेता सह मुखिया प्रतिनिधि शकर कुशवाहा के नेतृत्व में भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि मनाई गई। उनकी तस्वीर पर पुष्प अíपत करते हुए कहा कि बिहार में जन्मे भिखारी ठाकुर ने अपने कृतित्व से दुनिया में बिहार का नाम रौशन किया। मौके पर अरुण कुमार सिंह, मनोज निषाद, संजय कुमार, भोला झा, उदय सिंह थे। सेवा स्थाई की माग को लेकर विधायक से मिले कचहरी सचिव 13 वर्षो से छह हजार के मानदेय पर कार्यरत ग्राम कचहरी सचिवों के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक डॉ. सुरेंद्र कुमार यादव से धरहरवा में भेंट कर अपनी समस्याओं को रखा। विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर ग्राम कचहरी सचिवों की सेवा स्थाई करने एंव मानदेय में सम्मानजनक बढ़ोतरी करने की माग करने के साथ ही अनुबंध पर बहाल कíमयों की समस्या विधानसभा में उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में ध्रुव पासवान, फिरोज अख्तर, मनोज राम, लालबाबू सहनी, सुरेश ठाकुर, नागेंद्र पंजियार, रेणु गुप्ता, रानी कुमारी, उमा कुमारी, दीपू कुमार, राकेश साफी आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी