पश्चिम चंपारण के बगहा में आठ पंचायतों में होगा पैक्स चुनाव, तैयारी शुरू

West champaran पैक्स चुनाव की तैयारी शुरू है। मतदाता सूची के प्रारूप का चार मार्च को होगा प्रकाशन 31 जनवरी तक पंजीयन कराने वाले बनेंगे मतदाता। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने इस आशय से जुड़ा पत्र जारी करते हुए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 04:37 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 04:37 PM (IST)
पश्चिम चंपारण के बगहा में आठ पंचायतों में होगा पैक्स चुनाव, तैयारी शुरू
आठ पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी । प्रतीकात्मक तस्वीर

पश्चिम चंपारण (बगहा), जासं । आधा दर्जन पैक्सों में मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब प्रशासनिक महकमा अनुमंडल के आठ पंचायतों में पैक्स चुनाव की तैयारी में जुट गया है। अनुमंडल के जिन आठ पंचायतों में चुनाव होगा उनमें यमुनापुर टड़वलिया, नयागांव रामपुर, सेमरा कटकुईया, ढोलबजवा लक्ष्मीपुर, नरवल-बरवल, जिमरी नौतनवा व बकुली पंचगांवां तथा बगहा एक की मझौवा पंचायत शामिल हैं। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव पदाधिकारी ने इस आशय से जुड़ा पत्र जारी करते हुए तैयारी शुरू करने का निर्देश दिया है। तय कार्यक्रम के अनुसार चुनावी प्रक्रिया प्रारंभ होने से पूर्व मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इसके उपरांत चुनावी तिथि की घोषणा होगी।

पत्र के अनुसार 31 जनवरी तक साख सोसाइटी की सदस्यता लेने वाले ही पैक्स मतदाता बन सकेंगे। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद निर्वाची पदाधिकारी मतदाता सूची का प्रकाशन चार मार्च को करेंगे। इसके उपरांत 15 मार्च तक लोग मतदाता सूची पर दावा आपत्ति कर सकेंगे। दावा आपत्ति के निष्पादन के बाद अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 18 मार्च को कर दिया जाएगा। बगहा दो बीडीओ प्रणव कुमार गिरि ने बताया कि आदेश के आलोक में चुनावी तैयारी शुरू कर दी गई है। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह सहकारिता पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें। इसके बाद अंतरिम सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। 

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह 

चौतरवा । जदयू के बिहार प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा शनिवार को कोट माई स्थान चौतरवा में  कार्यकर्ताओं के साथ संवाद व सम्मान को लेकर जदयू कार्यकर्ताओं में उत्साह चरम पर है। इस बाबत विधान पार्षद सह जदयू के बगहा जिलाध्यक्ष भीष्म सहनी ने बताया कि जदयू के वरीय अधिकारियों का  प्रत्येक शुभ कार्य चंपारण की तपोभूमि से ही होती है। प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेवारी संभालने के बाद श्री कुशवाहा की पहली राजनीतिक यात्रा भी पश्चिमी चंपारण से शुरू होगी। वे कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद व उन्हें सम्मानित करने का कार्यक्रम से कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है।  जदयू के बगहा एक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद जायसवाल ने बताया कि  कार्यकर्ताओं में अपूर्व उत्साह है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को शनिवार को कोट माई स्थान परिसर चौतरवा में उपस्थित रहने की अपील की है। 

chat bot
आपका साथी