बाढ़ को लेकर पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश

डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। इसमें औराई कटरा गायघाट व मीनापुर इलाके की बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 02:45 AM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 02:45 AM (IST)
बाढ़ को लेकर पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश
बाढ़ को लेकर पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश

मुजफ्फरपुर। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने सोमवार को विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। इसमें औराई, कटरा, गायघाट व मीनापुर इलाके की बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली। सभी पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में कार्य करने का आदेश दिया। साथ ही जिन इलाकों में पानी पहुंचा है वहां जाकर हालात का जायजा लेने का निर्देश दिया। तटबंधों की स्थिति पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

डीएम ने कहा कि बाढ़ की स्थिति में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में औराई सीओ के अनुपस्थित रहने पर उनसे स्पष्टीकरण पूछने एवं उनके एक दिन का वेतन स्थगित रखने का आदेश दिया गया है।

ऑनलाइन म्यूटेशन की स्थिति से अंसतुष्ट : ऑनलाइन म्यूटेशन की अद्यतन स्थिति से डीएम संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने ऑनलाइन म्यूटेशन के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इसके अतिरिक्त पीएम आवास योजना ग्रामीण, शौचालय निर्माण से संबंधित भुगतान, पैक्स चुनाव की तैयारी, तालाबों एवं कुओं के जीर्णोद्धार समेत अन्य कार्यो की समीक्षा कर कई बिदुओं पर निर्देश दिए गए।

नल-जल योजना की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी : डीएम ने नल -जल योजना की समीक्षा के क्रम में पाया कि पारू में 78.7, औराई में 81.9 , मुशहरी में 82.9 व कटरा में 84 फीसद कार्य पूर्ण हैं। वहीं 97.7 फीसद के साथ गायघाट एवं बोचहां सबसे आगे है। मीनापुर व सकरा में भी लगभग 95 फीसद कार्य निष्पादित किए गए हैं। इसके अलावा अन्य प्रखंडों की धीमी प्रगति पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने आदेश दिया कि शेष बचे हुए वार्डो में लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें। शनिवार को जिले में गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत शुरू कराई गई 817 योजनाओं को निर्धारित अवधि के अंतर्गत कराने का आदेश दिया। बैठक में जिला स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। साथ ही प्रखंडों के पदाधिकारी वीसी से जुड़े थे।

chat bot
आपका साथी