वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र के लिए अभिशाप : सच्चिदानंद सिंह

मुजफ्फरपुर मुशहरी प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित श्मशान के अस्तित्व को मिटाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अभिशाप साबित होगी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM (IST) Updated:Tue, 10 Dec 2019 01:24 AM (IST)
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र के लिए अभिशाप : सच्चिदानंद सिंह
वाटर ट्रीटमेंट प्लांट क्षेत्र के लिए अभिशाप : सच्चिदानंद सिंह

मुजफ्फरपुर : मुशहरी प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित श्मशान के अस्तित्व को मिटाकर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की कार्रवाई मुशहरी पूर्वी क्षेत्र के लोगों के लिए वरदान नहीं अभिशाप होगी। मणिका मन का उपयोग जल संचय के साथ सिंचाई के लिए होना चाहिए। उक्त बातें प्रख्यात लेखक सह समाजवादी चिंतक सच्चिदानंद प्रसाद सिंह ने अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। उन्होंने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि जब मणिका मन में जल संचय ही करने की योजना है तो तिरहुत नहर को मन से जोड़ देना चाहिए ताकि आसपास के गांवों का जलस्तर बना रहे। मन का उपयोग पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इसके संरक्षण व सिंचाई के लिए होना चाहिए, जो नरीं हो रहा है। उन्होंने आशका जाहिर की कि कहीं ऐसा न हो कि शहर को स्वच्छ रखने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में यह कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मुक्तेश्वर प्रसाद सिंह, उदय चौधरी, अशोक कुमार, चंदेश्वर पाठक, नवीन शाही, उपेंद्र तिवारी, शशिभूषण सिंह आदि मौजूद थे। इधर, आम आदमी पार्टी का शिष्टमंडल प्रदेश अध्यक्ष शत्रुघ्न साहू के नेतृत्व में मुशहरी पहुंचा और प्रस्तावित वाटर ट्रीटमेंट प्लाट के संदर्भ में लोगों से विचार- विमर्श किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी सरकार या प्रशासनिक अधिकारी द्वारा श्मशान घाट, कब्रगाह या धार्मिक स्थल की भूमि के साथ छेड़छाड़ बड़ा ही दुर्भाग्यपूर्ण एवं धार्मिक भावना के साथ खिलवाड़ है। भाजपा हिंदुओं के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए कुछ भी कर सकती है। शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हेमनारायण विश्वकर्मा, जोनल अध्यक्ष आनंद पटेल, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष नवीन सिंह, रमेश पासवान शामिल थे। आप नेताओं ने कहा कि यदि राजनीतिक दल के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मुकदमे में फंसाया गया तो राज्यव्यापी जनआदोलन होगा जिसकी जिम्मेवारी सरकार और प्रशासन की होगी।

chat bot
आपका साथी