रौतिनिया पेट्रोल पंप लूटकाड में एक गिरफ्तार, पुलिस को इस तरह मिली सफलता

मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया में बीते 17 जून को पेट्रोल पंप लूटकाड का कर्जा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एक अपराधी को भी देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।

By Edited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:38 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 10:15 AM (IST)
रौतिनिया पेट्रोल पंप लूटकाड में एक गिरफ्तार, पुलिस को इस तरह मिली सफलता
रौतिनिया पेट्रोल पंप लूटकाड में एक गिरफ्तार, पुलिस को इस तरह मिली सफलता

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। मड़वन के करजा थाना क्षेत्र के रौतिनिया में बीते 17 जून को पेट्रोल पंप लूटकाड का कर्जा पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। साथ ही घटना में शामिल एक अपराधी को भी देसी कट्टा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। काटी थाना क्षेत्र के पानापुर ओपी बंगरा चौपाल निवासी बाबूलाल साहनी उर्फ लालबाबू उर्फ साहिल के रूप में उसकी पहचान हुई है। वहीं घटना में शामिल अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी घटना के दौरान हरे रंग की अपाचे चला रहा था। उसका मौसेरा साला चंदन लूटकाड का मास्टरमाइंड है।

ताड़ी दुकान पर रची थी लूट की साजिश

गिरफ्तार लालबाबू सहनी ने पूछताछ में बताया कि 17 जून को उसका साला चंदन आया था। अन्य अपराधियों के साथ बंगरा में ही एक ताड़ी की दुकान पर गए। वहां लूट की साजिश रची। इसके बाद सभी रौतिनिया पेट्रोल पंप पर पहुंचे। कैश काउंटर तक नहीं पहुंच पाने पर नोजलमैन से ही रुपये लूटकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसे जेल भेजा गया है।

मीनापुर में अभियुक्तों की गिरफ्तारी को सड़क जाम

मीनापुर थाना क्षेत्र के पुरेनीया ने विगत दिनों नरेश सहनी की हत्या के मामले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए आक्रोशित लोगों ने अस्पताल के पास मुजफ्फरपुर-शिवहर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक आवागमन बाधित रहा। लोग नरेश सहनी की हत्यारे की गिरफ्तारी की माग कर रहे थे। बाद में महदेइया के मुखिया पति वीरेंद्र कुमार के समझाने पर लोग शात हुए। पुलिस के अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के आश्वासन पर जाम हटा।

chat bot
आपका साथी