पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत, ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुई घटना

ग्रामीणों ने बताया कि मुरली के वैद्यनाथ महतो का पुत्र माहवारी महतो ट्रैक्टर अपने दरवाजे से बाहर निकाल रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे बढ गया। पांच छह की संख्या में महिलाएं दरवाजे पर बैठी थीं। अन्य महिलाएं तो भागकर अपनी जान बचा ली।

By DharmendraEdited By: Publish:Mon, 30 Nov 2020 04:23 PM (IST) Updated:Mon, 30 Nov 2020 04:23 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में ट्रैक्टर से कुचलकर वृद्ध महिला की मौत, ट्रैक्टर के अनियंत्रित होने से हुई घटना
पश्चिम चंपारण के मुरली गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मह‍िला की मौत।

पश्चिम चंपारण, जेएनएन।  बलथर थाना के मुरली गांव में सोमवार की सुबह ट्रैक्टर की ठोकर से एक वृद्ध महिला गम्भीर रूप से जख्मी हो गई। इलाज के लिए स्वजनों ने बेतिया जीएमसीएच ले गए। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृत महिला की पहचान मुरली निवासी स्वर्गीय लक्ष्मी साह की पत्नी विपति देवी(70) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि मुरली के वैद्यनाथ महतो का पुत्र माहवारी महतो ट्रैक्टर अपने दरवाजे से बाहर निकाल रहा था। इसी बीच ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर आगे बढ गया।

पांच छह की संख्या में महिलाएं दरवाजे पर बैठी थीं। अन्य महिलाएं तो भागकर अपनी जान बचा ली। लेकिन वृद्ध महिला ट्रैक्टर के चपेट में आकर गम्भीर रूप में घायल हो गई। ट्रैक्टर स्वामी व मृत महिला के स्वजनों के सहयोग से इलाज के लिए बेतिया जीएमसीएच ले जाया गया। जहां इलाज के क्रम में वृद्ध महिला की मौत हो गई। थानाध्यक्ष प्रकाश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा गया है। घटना के बाबत अभी लिखित शिकायत नही मिली है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

 पिता-पुत्र सहित आधा दर्जन से अधिक घायल 

थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव में सोमवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई ङ्क्षहसक झड़प में आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के राजकुमार चौधरी इनके पिता रामाज्ञा चौधरी, गोपाल चौधरी, माधव कुमार, लालसा देवी एवं साधु कुमार है। वहीं दूसरे पक्ष के अरङ्क्षवद सहनी एवं भरत सहनी है। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैनाटांड़ में किया ज रहा है। गंभीर स्थिति में घायल राजकुमार चौधरी को उ'च चिकित्सा के लिए बेतिया रेफर कर दिया गया है। वहीं मामले को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। 

मारपीट मामले में सात नामजद 

थाना क्षेत्र के मंगलपुर गुदरिया में भैंस चराने को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि हरिलाल यादव के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज किया गया है। जिसमें बताया गया हैं कि बिते 23 नवंबर को बरियारपुर के बीरबल यादव 10- 12 भैंस को लेकर उनके खेत में लगे गन्ने की फसल को चरा रहे थे। वे और उनका भतीजा रामयश प्रसाद रोकने गए, तो बीरबलयादव, साहेब यादव, सिपाही यादव, हिरा यादव, उमाशंकर यादव, शिवदानी यादव और शंभू यादव ने मारपीट कर जख्मी कर दिया तथा गले से सोने का चेन छिन लिया। थाना प्रभारी अमित कुमार ङ्क्षसह ने बताया कि आवेदन के आलोक में कांड अंकित कर कार्रवाई की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी