पश्चिम चंपारण में भूमि विवाद में गोली मारकर वृद्ध की हत्या, पुलिस कर रही जांच, गांव में तनाव

पश्‍च‍िम चंपारण में एक दिन पूर्व मारपीट की घटना के बाद गांव में कैंप कर रही थी पुलिस मृतक के स्वजन पुलिस पर लगा रहे लापरवाही का आरोप पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 06:24 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 06:24 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में भूमि विवाद में गोली मारकर वृद्ध की हत्या, पुलिस कर रही जांच, गांव में तनाव
पश्‍च‍िम चंपारण में घटना के बाद रोते ब‍िलखते स्‍वजन। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। नवलपुर थाना क्षेत्र के कवलापुर वृता गांव में भूमि विवाद में वृद्ध सुब्बा यादव उर्फ बाबूलाल यादव (70) की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना को लेकर गांव में तनाव की स्थिति है। पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। हालांकि बुधवार (21 जुलाई) को दोनों पक्ष में जमकर मारपीट हुई थी। जिसमें चार लोग जख्मी हो गए थे। चारों फिलहाल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हैं। दो पक्षों के बीच के तनाव को खत्म करने के लिए गांव में पुलिस कैंप कर रही थी। इसी दौरान एक पक्ष के बलिस्टर यादव ने वृद्ध सुब्बा यादव उर्फ बाबूलाल के माथे में गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एसडीपीओ मुकुल परिमल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में उसी गांव के बलिस्टर यादव समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गए हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

मारपीट कर सोने का चैन छीना, प्राथमिकी

थाना क्षेत्र के नकटी पटेरवा गांव निवासी सबीना खातून ने अपने ही गांव के दो लोगो पर मारपीट कर उनके गला से सोने का चैन छीन लेने का आरोप लगाया है। थाना में दिए गए आवेदन में बताया है कि पांच जुलाई को उनका बेटा घर के दरवाजे पर नहीं था।खोज बिन करते घर के पीछे गई तो उनका बेटा गड्ढा में मछली मार रहा था। इसी क्रम में गांव के ही रेयाज मियां और उनकी पत्नी सलीमा खातून ने मछली मारने को लेकर गाली गलौज करने लगे। उनके द्वारा मना करने के बाद दोनों आदमी लाठी डंडा लेकर आए और उनको मारपीट करने लगे। साथ ही उनके गले से सोने का गहना छीन लिया। शोरगुल होने के बाद स्थानीय लोग जब आए तो वे लोग भाग गए। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि फर्द बयान आया है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

chat bot
आपका साथी