पश्चिम चंपारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, दोनों कान काट ले गए बदमाश

घटनास्थल से दो सेलफोन बरामद किए गए है। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। बताया जाता है कि चनन के गांव में दो जगह पर घर है। एक घर पर पुत्र व बहू रहते हैं।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Fri, 23 Apr 2021 04:54 PM (IST) Updated:Fri, 23 Apr 2021 04:54 PM (IST)
पश्चिम चंपारण में वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या, दोनों कान काट ले गए बदमाश
शव के पास रोते-बिलखते परिजन, ग्रामीण व मामले की जांच करती पुलिस। जागरण

पश्चिम चंपारण, जासं। थाना क्षेत्र के बनकट पंचायत अंतर्गत शेखटोली वार्ड तीन में बदमाशों ने घर में सोए वृद्ध की धारदार हथियार से गोद हत्या कर दी है। शुक्रवार की सुबह लोगों को हत्या की जानकारी हुई। मृतक की पहचान चनन ठाकुर (55) के रूप में की गई है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कई जगह धारदार हथियार से गोदने के निशान पाए गए हैं। बदमाशों ने उसकी दोनों कान काट डाले थे। चनन गांव में घूमकर हजामत (बाल- दाढ़ी) बनाने का काम करता था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए बेतिया भेज दी है।

घटनास्थल से दो सेलफोन बरामद किए गए है। प्रशिक्षु डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। बताया जाता है कि चनन के गांव में दो जगह पर घर है। एक घर पर पुत्र व बहू रहते हैं। जबकि दूसरे घर पर वह अकेले सोता था। चनन के पुत्र विकास कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात उसके पिता खाना खाने के बाद सोने के लिए दूसरे घर पर चले गए। शुक्रवार की सुबह वह दूसरे घर पर गया तो शव देखा। देखते ही देखते वहां लोगों की भीड़ लग गई। तब लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर प्रशिक्षु डीएसपी व इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया।

चनन की पत्नी की मौत काफी पहले हो चुकी है। उसके तीन पुत्र है। दो की शादी हो चुकी है। दोनों बड़े पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करते हैं। सबसे छोटा पुत्र विकाश घर पर रहता है। ग्रामीणों ने बताया कि चनन से किसी की अदावत नहीं थी। वह गांव में घूम कर हजामत बना परिवार का भरण पोषण करता था। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। फिलहाल परिजनों ने पुलिस को आवेदन नही दिया है। विकास ने बताया कि उसके पिता गांव के एक व्यक्ति के घर आया जाया करते थे। पुलिस इस पहलू को भी ध्यान में रख जांच शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी