Samastipur Crime: भूमि विवाद में वृद्ध की पीट - पीटकर हत्या, दो जख्मी

Samastipur Crime News जिले के वैनी ओपी के कैजिया विष्णुपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में वृद्ध की हत्या कर दी गई। थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेर्तर कार्रवाई की जाएगी।

By Murari KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 01:59 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 01:59 PM (IST)
Samastipur Crime: भूमि विवाद में वृद्ध की पीट - पीटकर हत्या, दो जख्मी
समस्तीपुर। घटनास्थल पर कागजी कार्रवाई करती पुलिस।

समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। जिले के वैनी ओपी के कैजिया विष्णुपुर गांव में रविवार को भूमि विवाद में 58 वर्षीय महेश्वर सिंह की पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं मृतक के पत्नी वीणा देवी और भाई मंटू सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना सुबह 11 बजे की बताई गई है। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों को ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

यह हुई घटना

कैजिया निवासी धर्मदेव सिंह के पुत्र 58 वर्षीय महेश्वर सिंह के गांव में पुश्तैनी जमीन भवन निर्माण का कार्य चल रहा था।  रविवार को हरवे हथियार से लैश आधा दर्जन कतिपय लोगों ने आकर निर्माणाधीन मकान में चल रहे कार्य को रोकने का प्रयास किया। इसका विरोध करने पर महेश्वर सिंह और परिवार के तीन सदस्यों को मारपीट किया। इस क्रम में घटनास्थल पर ही महेश्वर सिंह की मौत हो गई। वहीं उसकी पत्नी वीणा देवी और मंटू सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। इसके बाद अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना को अंजाम देकर सभी आरोपित भाग निकले। मामला भूमि विवाद का बताया गया है। थानाध्यक्ष नंद किशोर यादव ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेर्तर कार्रवाई की जाएगी। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई थी।

यह भी पढ़ें : बिहार का एक और युवक पाकिस्तान में फंसा, मछली मारने के दौरान हो गया था सीमा पार

यह भी पढ़ें : मुजफ्फरपुर नगर विधायक विजेंद्र चौधरी धरना पर बैठे, चुनावों को स्थगित करने व पताही कोविड अस्पताल चालू करने की मांग

यह भी पढ़ें : Muzaffarpur: बीआरए ब‍िहार व‍िश्‍ववि‍द्यालय में अब 30 अप्रैल तक करें पीजी में आवेदन, जान‍िए अब तक क‍ितने आवेदन

chat bot
आपका साथी