अब सरकारी कार्यालयों में होने वाले पत्राचार पर दिखेगा मधुबनी जिला का लोगो

Madhubani News डीएम की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने मधुबनी जिले के लिए किया था लोगो का चयन मधुबनी जिले के प्रतीक से संबंधित लोगो व लेटर हेड जारी अब जिले के सरकारी कार्यालयों से निर्गत पत्र पर दिखेगा बिहार सरकार एवं मधुबनी जिले का लोगो।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:34 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:34 PM (IST)
अब सरकारी कार्यालयों में होने वाले पत्राचार पर दिखेगा मधुबनी जिला का लोगो
सरकारी दफ्तरों से निर्गत होने वाले पत्रों पर मधुबनी जिले का लोगो दिखेगा।

मधुबनी {राम प्रकाश चौरसिया}। अब जिले स्थित विभिन्न सरकारी दफ्तरों से निर्गत होने वाले पत्रों पर मधुबनी जिले का लोगो दिखेगा। जिला पदाधिकारी अमित कुमार की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने मधुबनी जिले के लिए लोगो का चयन किया है। मधुबनी जिला के प्रतीक से संबंधित लोगो के साथ ही लेटर हेड भी जारी किया गया है। अब जिले के सरकारी कार्यालयों में होने वाले पत्राचार वाले लेटर हेड में बिहार सरकार एवं मधुबनी जिला का लोगो दिखेगा। लेटर हेड के शीर्ष पर बायीं ओर जिले का लोगो तो दायीं ओर बिहार सरकार का लोगो दिखेगा।

मधुबनी जिला का लोगो उपयोग करने के लिए पत्र जारी 

लेटर हेड पर बिहार सरकार के लोगो के साथ-साथ मधुबनी जिला का लोगो का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के लिए जिला पदाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक, डीडीसी, अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, डीआरडीए निदेशक, सिविल सर्जन, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, स्थापना उप समाहर्ता, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी, जिला कोषागार पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, समाहरणालय के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी पदाधिकारी, जिला स्तरीय सभी कार्यालयों के प्रधान (तकनीकी सहित), जिला कल्याण पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला भविष्य निधि पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी-आइसीडीएस, एसडीओ, डीसीएलआर, बीडीओ एवं सीओ को पत्र जारी कर दिया है।

आयुष्मान राजन सिंह ने तैयार किया जिले का लोगो 

मधुबनी जिला के प्रतीक से संबंधित लोगो के लिए इच्छुक व्यक्तियों, पेशेवर कलाकार, गैर पेशेवर व्यक्ति एवं एजेंसियों से स्लोगन सहित लोगो की प्रविष्टियां हाथोंहाथ एवं ऑनलाइन आमंत्रित की गई थी। सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि के लिए 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार रखा गया था। प्राप्त प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि का चयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में बीते 14 अगस्त को चयन समिति की बैठक हुई थी। चयन समिति ने आयुष्मान राजन सिंह से प्राप्त स्लोगन युक्त प्रविष्टि को सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि के रूप में मधुबनी जिले के लोगो के लिए चयन कर लिया। हालांकि चयन समिति के निर्णय के आलोक में अपेक्षित संशोधन करते हुए मधुबनी जिला के प्रतीक चिह्न से संबंधित लोगो तैयार कराई गई। चुनी गई सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टि के लिए 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में आयुष्मान राजन सिंह को पुरस्कृत भी किया गया।

chat bot
आपका साथी