अब नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने खेतों में मचाई तबाही, किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं

वीटीआर के जंगल के समीप मानपुर क्षेत्र के पुरैना गांव के सरेह में पहुंचे हाथी। तीन एकड़ धान और गन्ने की फसल को नुकसान वनकर्मियों की टीम पहुंची।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 06:11 PM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 06:11 PM (IST)
अब नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने खेतों में मचाई तबाही, किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं
अब नेपाल से आए हाथियों के झुंड ने खेतों में मचाई तबाही, किसानों की मुश्किलें बढ़ाईं

पश्चिम चंपारण, जेएनएन। नेपाल से भारतीय सीमा में घुसे हाथियों के झुंड ने जिले में फसलों को काफी नुकसान पहुंचाया। वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंच हाथियों पर निगरानी रख रही है। हाथियों का झुंड सोमवार की रात वीटीआर (वाल्मीकि टाइगर रिजर्व) के जंगल के समीप मानपुर क्षेत्र के पुरैना गांव के सरेह में पहुंच गया। करीब तीन एकड़ भूमि में लगी धान एवं गन्ने की फसल को बर्बाद कर दिया। किसी तरह ग्रामीणों ने हाथियों को भगाया। वार्ड सदस्य मनोहर उरांव ने बताया कि पूर्व में भी इस इलाके में नेपाली हाथी आते रहे हैं। इस वजह से लोग भयभीत रहते हैं। हाथी गांव में भी प्रवेश कर सकते हैं। इससे जान को खतरा हो सकता है। वन विभाग इसे लेकर कोई व्यवस्था नहीं कर रहा।

रेंजर सुनील पाठक ने बताया कि वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। हाथियों की गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। गांव के लोगों को भी अलर्ट किया गया है। फसल बर्बाद करने के बाद नेपाली हाथी जंगल की ओर निकल गए हैं। फिर भी एहतियात बरती जा रही है।

chat bot
आपका साथी