नवंबर का मुफ्त अनाज नहीं मिलने से मुखिया के घर पर हंगामा
सकरा थाना क्षेत्र की राजापाकर पंचायत के जन वितरण विक्रेताओं ने नवंबर का मुफ्त राशन नहीं दिया है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने मुखिया के घर पर हंगामा किया और डीलरों की शिकायत की।
मुजफ्फरपुर। सकरा थाना क्षेत्र की राजापाकर पंचायत के जन वितरण विक्रेताओं ने नवंबर का मुफ्त राशन नहीं दिया है। इससे नाराज उपभोक्ताओं ने मुखिया के घर पर हंगामा किया और डीलरों की शिकायत की। कहा कि डीलर नवंबर का राशन दिसंबर में दे रहे हैं। वहीं नवंबर का मुफ्त अनाज नहीं आने की बात कही जा रही हैं। मुखिया रीता देवी ने कहा कि आपूíत पदाधिकारी से बात करेंगे और नवंबर का राशन जल्द ही उठाव कराया जाएगा। जनवितरण दुकानदारों के यहा प्रखंड आपूíत पदाधिकारी द्वारा अब तक नवंबर का फ्री अनाज उपलब्ध नहीं कराया गया है। इससे कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है। कहा कि सरकार की ओर से नवंबर तक मुफ्त राशन उपलब्ध कराना था, लेकिन नहीं मिल रहा है। उपभोक्ताओं ने जन वितरण विक्रेता पर राशन गबन करने का आरोप लगाया है।
राजद नेता ने डीएम को पत्र लिखकर की जाच की माग : पारू प्रखंड के जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों द्वारा नवंबर का राशन दिसंबर में वितरित किया जा रहा है। मुफ्त का राशन उपभोक्ताओं को नहीं दिए जाने से उनमें आक्रोश है। राजद नेता संतोष बसंत ने डीएम को पत्र लिखकर जन वितरण प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार व नवंबर का मुफ्त राशन वितरण नहीं किए जाने की जाच कर कार्रवाई की माग की है। मुफ्त राशन की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता अजय कुमार पटेल ने कहा कि गरीबों को सरकार ने कोरोना काल में मुफ्त राशन दिए जाने का वादा किया, लेकिन डीलरों की मनमानी से ये उन्हें नहीं मिल रहा है। बीडीओ सह प्रभारी एमओ संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि जाच की जा रही है। त्वरित कार्रवाई की जाएगी।