इस साल भी तीन पोखरिया व ब्रह्मापुरा पोखर में नहीं होगी छठ पूजा

इस साल भी छठ व्रती तीन पोखरिया एवं ब्रह्मापुरा पोखर में भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य नहीं दे पाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 01:49 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 01:49 AM (IST)
इस साल भी तीन पोखरिया व ब्रह्मापुरा पोखर में नहीं होगी छठ पूजा
इस साल भी तीन पोखरिया व ब्रह्मापुरा पोखर में नहीं होगी छठ पूजा

मुजफ्फरपुर : इस साल भी छठ व्रती तीन पोखरिया एवं ब्रह्मापुरा पोखर में भगवान भास्कर को अ‌र्घ्य नहीं दे पाएंगे। इसके लिए से तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। कारण, सरकार से राशि के आवंटन के बाद भी दोनों पोखरों के जीर्णोद्धार का काम पूरा नहीं हो पाया है। बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम की उदासीनता एवं उसके द्वारा चयनित एजेंसी की मनमानी के कारण दोनों पोखर के जीर्णोद्वार की योजना तीन साल से अधर में लटकी हुई है।

पहले दोनों पोखर में छठ पूजा के लिए हजारों की संख्या में व्रती जुटते थे। यहां मेला लगता था, लेकिन बाद में पोखर छत पूजा के लायक नहीं रहा। तीन साल पहले जन जीवन हरियाली कार्यक्रम के तहत सरकार ने शहर के चार पार्को के जीर्णोद्धार की योजना बनाई जिसमें दोनों पोखर भी शामिल थे। सरकार ने तीन साल पहले तीन पोखरिया पोखर के विकास के लिए 84.75 लाख एवं ब्रह्मापुरा पोखर के विकास के लिए 1.28 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। कम की जवाबदेही बिहार शहरी आधारभूत संरचना निगम को सौंपी गई थी। उसने निविदा के माध्यम से दोनों पोखर के विकास के लिए अलग-अलग एजेंसी का चयन किया। तीन पोखरिया पोखर में दो साल से गर्मी में पोखर का पानी निकाला जाता है और बरसात में भर जाता है। इसके अलावा कोई काम नहीं किया गया। जबकि ब्रह्मापुरा पोखर के विकास के नाम पर चारों तरफ ईट बिछा कर रंग दिया गया था जो बरसात में ध्वस्त हो गया और पोखर जैसा पहले था वैसा ही होगा। दोनों पोखर के आसपास के लोगों को यह उम्मीद थी कि इस साल वे यहां छठ पूजा कर पाएंगे लेकिन उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया। इस बार भी उनको अपने घर कृत्रिम घाट बनाकर पूजा करना होगा।

chat bot
आपका साथी