मोतिहारी में अहिंसा दौड़ का शानदार आगाज, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी रहीं मौजूद

East Champaran News बहुप्रतीक्षित अहिंसा दौड़ का शुक्रवार की सुबह गांधी मैदान से आगाज हो गया। दौड़ में हजारों लोगों शामिल हुए। धावकों की हौंसलाआफजाई के लिए शहर में पहुंची प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा। देखें तस्वीरों में...

By Murari KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 09:57 AM (IST)
मोतिहारी में अहिंसा दौड़ का शानदार आगाज, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी रहीं मौजूद
मोतिहारी। धावकों का हौंसलाआफजाई करती अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा

पूर्वी चंपारण, जागरण संवाददाता। बहुप्रतीक्षित अहिंसा दौड़ का शुक्रवार की सुबह गांधी मैदान से आगाज हो गया। दौड़ में हजारों लोगों शामिल हुए। पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी काफी उत्साह के साथ इसमें शामिल रही। इस मौके पर धावकों की हौंसलाआफजाई के लिए सुप्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा भी प्रमुख रूप से मौजूद रही। अहिंसा दौड़ का उदघाटन मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार, केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा, जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने किया।

Photo - धावकों का हौंसला बढ़ाती केसरिया विधायक शालिनी मिश्रा

 जिला परिवहन पदाधिकारी अनुराग कौशल सिंह ने बताया कि अहिंसा दौड़ में भाग लेने के लिए विभिन्न आयुवर्गों के ढ़ाई हजार से अधिक लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। चार श्रेणियों में दौड़ कराई गई। पुरुषों के लिए 13 किलोमीटर और महिलाओं के लिए छह किलोमीटर की दौड़ कराई जा रही है। साथ ही 50 वर्ष के आयुवर्ग के लिए 4 किलोमीटर और बच्चों के लिए 100 मीटर की दौड़ हो रही है।

Photo - अहिंसा दौड़ का आगाज करते डीएम शीर्षत कपिल अशोक, साथ में अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा व मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार।

 अहिंसा दौड़ के विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप नकद राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। प्रथम पुरस्कार 15 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 10 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार सात हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा 20 प्रतिभागियों को दो-दो हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा। जबकि अहिंसा दौड़ के नाम से आयोजित मिनी मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा।

Photo - अहिंसा दौड़ में दौड़ लगाती आधी आबादी

chat bot
आपका साथी