शिक्षक नियोजन के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए मुजफ्फरपुर के किसी भी स्कूल में सीट नहीं

पटना राज्य मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार नियोजन की सारी प्रक्रिया जिला मुख्यालय में होगी। फिलहाल जिला स्कूल में नियोजन कराने का जगह निर्धारित किया गया है। बारिश अधिक होने पर केंद्र बदला भी जा सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 05:33 PM (IST)
शिक्षक नियोजन के सामाजिक विज्ञान विषय के लिए मुजफ्फरपुर के किसी भी स्कूल में सीट नहीं
पटना राज्य मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार नियोजन की सारी प्रक्रिया जिला मुख्यालय में होगी।

मुजफ्फरपुर, जासं। बिहार पंचायत प्रारंभिक शिक्षक नियोजन में जिले के किसी नियोजन इकाई में सामाजिक विज्ञान विषय की सीट नहीं दी गई है। डीपीओ स्थापना जमालुद्दीन ने बताया कि बाद में हो सकता है रिक्ति बने। फिलहाल कोई सीट नहीं है। पटना राज्य मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार नियोजन की सारी प्रक्रिया जिला मुख्यालय में होगी। फिलहाल जिला स्कूल में नियोजन कराने का जगह निर्धारित किया गया है। बारिश अधिक होने पर केंद्र बदला भी जा सकता है।

नगर निकाय नियोजन इकाई काउंसिलिंग 2 अगस्त, प्रखंड नियोजन इकाई की 4 और पंचायत नियोजन की 9 अगस्त को काउंसिलिंग होगी। नगर निकाय में 2 अगस्त को वर्ग पांच से आठ कक्षा में सामाजिक विज्ञान विषय की काउंसिङ्क्षलग थी, लेकिन रिक्ति नहीं होने के कारण नहीं होगी। वहीं 4 अगस्त को गणित , विज्ञान एवं भाषा विषय में वर्ग छह से आठ के लिए होगी। पांच अगस्त को वर्ग एक से पांच के लिए गणित, विज्ञान एवं भाषा विषय की काउंसिलिंग कांटी, मोतीपुर की होगी। प्रखंड नियोजन इकाई के लिए 7 अगस्त को छह से आठ वर्ग के लिए सामाजिक विज्ञान की रिक्ति नहीं होने से काउसंसिलिंग नहीं होगी। 9 अगस्त को एक 15 प्रखंडों में बोचहां को छोड़ शेष सभी प्रखंडों की पर गणित, विज्ञान एवं भाषा विषय के लिए वर्ग छह से आठ के लिए की जाएगी। 10 अगस्त को वर्ग एक से पांच के लिए गणित, विज्ञान एवं भाषा विषय के लिए शिक्षकों की काउंसिङ्क्षलग होगी। इधर 13 अगस्त को वर्ग एक से पांच के लिए होगी। 

वार्ड सदस्य रही मनोरमा के निधन पर शोक

सिकटा , संसू: स्थानीय पंचायत के वार्ड नं. पांच की वार्ड सदस्या मनोरमा देवी(45)का निधन गुरुवार को बेतिया के एक प्राइवेट अस्पताल में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार थीं। पिछले 15 वर्ष से बतौर वार्ड सदस्य लोगों की सेवा कर रहीं थी। उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख नितिन कुमार उर्फ संजू श्रीवास्तव, उत्कर्ष उर्फ मणि श्रीवास्तव, मुखिया शीला देवी, संजय साह, सरपंच सीता देवी, उप मुखिया सुरेन्द्र केसरी, पूर्व मुखिया प्रभात गुप्ता, महेन्द्र महतो, वार्ड सदस्य बेलास महतो, पप्पू, उमेश जयसवाल, रामेश्वर शर्मा, उमेश पटेल आदि ने शोक व्यक्त किया है।

chat bot
आपका साथी