मुजफ्फरपुर के प्रदूषण ग्राफ में कोई सुधार नहीं, लगातार रेडजोन में बरकरार

Muzaffarpur news सडक पर उड़ रहे धूलकण प्रदूषण का ग्राफ रेडजोन पर पहुंचा गया से आगे चल रहा प्रदूषण का ग्राफ आम लोगों से अपील है कि वह मास्क का उपयोग करें। कचरे को इधर-उधर नहीं जलाएं ।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 09:16 AM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 09:16 AM (IST)
मुजफ्फरपुर के प्रदूषण ग्राफ में कोई सुधार नहीं, लगातार रेडजोन में बरकरार
मुजफ्फरपुर में प्रदषूण बढ़ने से बीमारी का खतरा। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। दीपावली के बाद से लगातार प्रदूषण का ग्राफ मानक से उपर चल रहा है। सोमवार को मुजफ्फरपुर का ग्राफ गया से ऊपर लेकिन रेड जोन पर पहुंचा। प्रदूषण ग्राफ 363 एक्यूआइ पर रहा। इससे पहले रविवार को मुजफ्फरपुर का प्रदूषण का ग्राफ 324 एक्यूआइ पर पहुंचा। जबकि पटना का ग्राफ 386 और गया का ग्राफ 279 एक्यूआइ पर थमा। इससे लोगों को सांस लेने में समस्या बढ़ गई है। ब'चों से लेकर वरीय नागरिक सब तबाह हैं। जिला स्कूल में सुबह टहलने पहुंचे मोहन कुमार रवि ने बताया कि सुबह जब पांच बजे निकले तो सांस लेने में थोड़ी तकलीफ हुई। इस तरह की बात रामबाग की रामतपस्या गिरि ने भी कही। उन्होंने कहा कि सुबह सांस लेने में परेशानी हो रही है।

सांस संबंधी बीमारी का प्रभाव बढ़ा

सदर अस्पताल के मेडिसीन विशेषज्ञ डा. नवीन कुमार ने बताया कि प्रदूषण बढऩे से लोगों में सुबह में सांस लेने में परेशानी की शिकायतें मिल रही हैं। आम लोगों से अपील है कि वह मास्क का उपयोग करें। कचरे को इधर-उधर नहीं जलाएं। शहर में जाम भी प्रदूषण को बढ़ावा देने में सहायक हो रहा है। इससे बचाव पर ध्यान देने की जरूरत है।

ये बन रहे प्रदूषण के कारण

 पुराने वाहन, मिलावटी तेल से चल रहा है उससे बढ़ रहा प्रदूषण

शहर में उड़ रहे धूलकण तथा जाम लगने के कारण भी प्रदूषण का ग्राफ बढ़ रहा।

वायु प्रदूषण का ये रहा ग्राफ

तिथि----मानक

तीन नवंबर---244 एक्यूआइ

चार नवंबर---285 एक्यूआइ

पांच नवंबर---306 एक्यूआइ

छह नवंबर--303 एक्यूआइ

सात नवंबर--321 एक्यूआइ

आठ नवंबर ---358 एक्यूआइ

10 नवंबर ----249 एक्यूआइ

11 नवंबर----256 एक्यूआइ

12 नवंबर----202 एक्यूआइ

13 नवंबर---255 एक्यूआइ

14 नवंबर---254 एक्यूआइ

15 नवंबर--231 एक्यूआइ

16 नवंबर---290 एक्यूआइ

17 नवंबर---254 एक्यूआइ

18 नवंबर---316 एक्यूआइ

19 नवंबर---333 एक्यूआइ

20 नवंबर--353 एक्यूआइ

21 नवंबर---347 एक्यूआइ

22 नवंबर---351 एक्यूआइ

23 नवंबर---344 एक्यूआइ

24 नवंबर--357 एक्यूआइ

25 नवम्बर 346 एक्यूआइ

26 नवंबर 367 एक्यूआइ

27 नवंबर 337 एक्यूआइ

28 नवंबर 324 एक्यूआइ

29 नवंबर-363 एक्यूआइ

वायु गुणवत्ता का ये है मानक

शून्य से 50 के बीच एक्यूआइ अ'छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 के बीच को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

chat bot
आपका साथी