Samastipur News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना से निपटने का किया गया अद्भुत प्रयास : नित्यांनद

पीएम की नेतृत्व क्षमता और प्रसिद्धि की दुनिया कर रही सराहना सही समय पर सही निर्णय लेने से कोरोना की दूसरी लहर को भी कर पाएं नियंत्रित वैक्सीन उत्पादन काफी तेजी से चालू वर्ष के दिसंबर माह तक सबका होगा टीकाकरण।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 05:02 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 05:02 PM (IST)
Samastipur News : प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कोरोना से निपटने का किया गया अद्भुत प्रयास : नित्यांनद
संवाददाताओं से बात करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। जागरण

समस्तीपुर, जासं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना महामारी से निपटने का अद्भूत प्रयास किया गया है। उनकी इस सफलता, नेतृत्व क्षमता की दुनिया सराहना कर रही है। सही समय पर लिये गए सही निर्णय से आज देश में कोरोना की दूसरी लहर को नियंत्रित किया गया है। हम इससे उबरने की ओर आगे बढ़ रहे हैं। उक्त बातें केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कही। वे रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पोलिया टीकाकरण के लिए देश को दस साल तक इंतजार करना पड़ा। विश्व में जैसे कोरोना महामारी की चर्चा हुई, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तकनीकी विशेषज्ञों के साथ मंत्रणा कर इसका टीका तैयार करने का प्रयास शुरू कर दिया।

परिणाम हुआ कि महज साल भर के अंदर में दो-दो वैक्सीन भारत ने तैयार कर लिया। देश में तेजी से टीका का उत्पादन हो रहा है और चालू वर्ष के दिसंबर तक देश के सभी नागरिकों को टीका लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूरा विश्व यह कह रहा था कि कोरोना की दूसरी लहर भारत के लिए घातक होगी। भारत की बहुत बड़ी आबादी को बचाना काफी मुश्किल होगा। प्रतिदिन दस लाख से अधिक केस आएंगे। लेकिन जिस तत्परता के साथ भारत सरकार ने इस महामारी से निपटने का प्रयास किया, उसकी आज दुनियां प्रशंसा कर रही है। कोरोना की तीसरी लहर की चर्चा भी हो रही है। इसका ज्यादा असर बच्चों पर पड़ने की बात कही जा रही है। केंद्र सरकार इससे निपटने के लिए भी बच्चों के लिए टीका तैयार करने में जुटी है। उसका भी ट्रायल चल रहा है। पीएम केयर फंंड से पटोरी में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। इसकी क्षमता प्रति मिनट पांच सौ लीटर की होगी। पूसा में भी इस तरह का ऑक्सीजन प्लांट लग रहा है।

वहीं अपने संसदीय कोष से उजियारपुर के देसुआ में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। सांसद फंड में ऑक्सीजन प्लांट लगाने की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन उनके आग्रह पर इसकी स्वीकृति भारत सरकार ने दी। बाद में केंद्रीय मंत्री ने सदर अस्पताल में निर्माणाधीन पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया। मौके पर विधायक राजेश कुमार सिंह, अवधेश कुमार, संजय कुमार सिंह, विधायक लखिन्द्र पासवान, पूर्व विधायक प्रो.शील कुमार राय, पूर्व मंत्री प्रो. सीता सिन्हा, मौके पर जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष राम सुमरन सिंह, वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, प्रो. अमरेन्द्र कुमार, अमित कुमार, विमला सिंह, शैलेन्द्र सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी