कला उत्सव की छह विधाओं में समस्‍तीपुर के 9 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन

Samastipur news जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रथम विजेता की प्रस्तुति का होगा मूल्यांकन आरएसबी इंटर विद्यालय में होगी आनलाइन प्रतियोगिता विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को चयनित छात्र- छात्राओं को संबंधित तिथि को आनलाइन प्रस्तुति देने के लिए आने को कहा गया है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 04:49 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 04:49 PM (IST)
कला उत्सव की छह विधाओं में समस्‍तीपुर के 9 छात्र-छात्राओं का हुआ चयन
कला उत्सव 2021 का ऑनलाइन आयोजन किया गया। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

समस्तीपुर, जासं। विद्यार्थियों को लोक परंपरागत एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति जागरूक करने के लिए जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर कला उत्सव 2021 का ऑनलाइन आयोजन किया गया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रथम विजेता बालक एवं बालिका वर्ग की प्रस्तुति को ई-लॉट्स के कला उत्सव पोर्टल पर आनलाइन प्रविष्टि प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा 6 से 9 अक्टूबर को जिला स्तरीय अंतिम निर्णय लिया गया।

कला की सभी 9 विधाओं से संबंधित शिक्षकों, कला विशेषज्ञों के तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल के सदस्यों द्वारा किया गया। तीनों निर्णायक मंडल द्वारा मूल्यांकन कर औसत अंक के आधार पर प्रथम स्थान प्राप्त बालक, बालिका वर्ग के 25 से 30 अक्टूबर की अवधि में राज्य स्तरीय ऑनलाइन कला उत्सव का आयोजन आरएसबी इंटर विद्यालय में किया जाएगा। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) शिवनाथ रजक ने पत्र जारी किया है। उसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को चयनित छात्र- छात्राओं को संबंधित तिथि को आनलाइन प्रस्तुति देने के लिए आने को कहा गया है। विजेता प्रतिभागियों व संगत कलाकार की प्रस्तुति हेतु वेशभूषा, साज-सज्जा, पेटिग सामग्री लेकर आने को कहा गया है।

लाइव जूम वीडियो कॉल के माध्यम से राज्य स्तर से होगी निगरानी 

कला उत्सव 2021 प्रतियोगिता का जिला स्तरीय प्रथम विजेता सभी छह विधाओं अंतर्गत बालिका, बालक वर्ग के प्रतिभागी भाग लेंगे। प्रथम विजेता प्रतिभागियों एवं संगत कलाकारों की प्रस्तुति हेतु वेशभूषा साज-सज्जा पेंटिंग सामग्री आदि के साथ निर्धारित स्थल पर पहुंचकर अपना प्रस्तुति प्रस्तुत करेंगे। इसे लाइव जूम वीडियो कॉल के माध्यम से राज्य स्तर पर देखा जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की मॉनिटरिंग जिला गुणवत्ता शिक्षा संभाग प्रभारी की देखरेख में आयोजित किया जाएगा।। राज्यस्तरीय कला उत्सव 2021 से संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही सभी प्रतिभागियों को एवं उनके संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पत्र के माध्यम से सूचना दे दी गई है।

कला उत्सव के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को ले इनका हुआ है चयन 

नाम विद्या कला स्कूल मूल्यांकन तिथि

अंजली कुमारी शास्त्रीय संगीत (गायन) इंटर किसान उच्च विद्यालय मोरसंड 25 अक्टूबर

अंशुमन आर्यन शास्त्रीय संगीत (गायन) केंद्रीय विद्यालय पूसा 25 अक्टूबर

ओमकार कुमार शास्त्रीय संगीत (वादन) आरकेएमजी कॉलेज शिवाजीनगर 26 अक्टूबर

जुली कुमारी दृश्य कला (द्वी-आयामी) यूएमयू दढ़िया मोरियारो 25 एवं 26 अक्टूबर

गणिता कुमारी संगीत गायन (पारंपरिक लोक संगीत) उच्च विद्यालय रुपौली 27 अक्टूबर

रवि कुमार संगीत गायन (पारंपरिक लोक संगीत) किसान उच्च विद्यालय मोरसंड 28 अक्टूबर

प्रीति कुमारी संगीत वादन (पारंपरिक लोक संगीत) उच्च विद्यालय रुपौली 27 अक्टूबर

रीचा राज नृत्य शास्त्रीय नृत्य आदर्श मध्य विद्यालय जितवरिया 29 अक्टूबर

अरुण कुमार नृत्य शास्त्रीय नृत्य इंटर उच्च विद्यालय रुपौली 30 अक्टूबर

chat bot
आपका साथी