पानी की बर्बादी रोकने को वाहन सर्विसिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा

नगर निगम पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाहन सर्विसिंग सेंटरों की पर शिकंजा कसेगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 02:34 AM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 02:34 AM (IST)
पानी की बर्बादी रोकने को वाहन सर्विसिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा
पानी की बर्बादी रोकने को वाहन सर्विसिंग सेंटरों पर कसेगा शिकंजा

मुजफ्फरपुर : नगर निगम पानी की बर्बादी रोकने के लिए वाहन सर्विसिंग सेंटरों की पर शिकंजा कसेगा। पूर्व में सभी सेंटरों को सोख्ता का निर्माण करने को कहा गया था लेकिन किसी ने ऐसा नहीं किया। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय ने अंचल निरीक्षकों को अपने-अपने अंचल स्थित वाहन सर्विसिंग सेंटरों की सूची बनाकर उपलब्ध कराने को कहा है। सूची बनने के बाद सभी सेंटरों की जांच की जाएगी। यदि वहां सोख्ता पीट का निर्माण नहीं हुआ तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर आयुक्त के अनुसार वाहनों की धुलाई के लिए बड़े पैमाने पर भूजल का दोहन किया जाता है। सर्विसिंग सेंटरों को सोख्ता निर्माण के लिए कहा गया था जिसका पालन अब तक नहीं किया गया है। इसलिए सूची तैयार की जांच की जाएगी। जांच में सोख्ता नहीं होने पर सर्विसिंग सेंटरों को बंद कराया जाएगा।

सफाई कार्य में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, प्रतिदिन होगी निगरानी

सफाई कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी। यह बातें अपर नगर आयुक्त विवेक कुमार ने सोमवार को निगम कार्यालय सभागार में आयोजित सफाई कार्य की समीक्षा के दौरान कहीं। अपर नगर आयुक्त ने सुबह शहर का भ्रमण कर चल रहे सफाई कार्य को देखा। जगह-जगह कचरे का अंबार पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई और अंचल निरीक्षकों को बैठक पर बुलाया। बैठक में उन्होंने सभी डंपिंग प्वाइंट से नियमित कचरे का उठाव करने का निर्देश दिया। सुबह एवं दोपहर की पाली में समय पर उपस्थित होकर कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन स्वयं शहर भ्रमण कर सफाई कार्य को देखेंगे और किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे। बैठक में सफाई कार्य से जुड़े सभी पदाधिकारी एवं अंचल निरीक्षकों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी