East Champaran : नवविवाहिता राबड़ी देवी की हत्या, शव फेंक फरार हुए स्वजन, पुलिस छापेमारी

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है। उसकी ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम को भेजा पुलिस की छापेमारी जारी।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 04:54 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 04:54 PM (IST)
East Champaran : नवविवाहिता राबड़ी देवी की हत्या, शव फेंक फरार हुए स्वजन, पुलिस छापेमारी
पूर्वी चंपारण मेेंं नवव‍िवाह‍िता की हत्‍या । प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

पूर्वी चंपारण, जासं। थाना क्षेत्र की जागापाकड़ पंचायत अंतर्गत रामनगर दलित बस्ती वार्ड नंबर चार में दहेज के लिए एक विवाहिता राबड़ी देवी उर्फ पूजा (20) की हत्या कर दी गई। इतना ही नहीं उसके शव को फेंक कर ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि रविवार की सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली कि दहेज के लिए ससुरालवालों ने एक विवाहिता की हत्या कर दी है। उसकी ससुराल के सभी सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई शमीम अहमद, एएसआई कमल कुमार, महिला पुलिस शिमला कुमारी, पूजा कुमारी व दो होमगार्ड जवानों को घटनास्थल पर भेजा। वहीं घटना स्थल पर सूचना पाकर पहाड़पुर थाना क्षेत्र के सोनवल गांव निवासी मृतका की मां व चाचा भी वहां पहुंचे थे। मृतका की मां ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पुत्री राबड़ी देवी उर्फ पूजा की शादी एक वर्ष पूर्व जागापाकड़ पंचायत के रामनगर गांव वार्ड नंबर चार निवासी प्रभु साह के पुत्र सुरेश साह के साथ ङ्क्षहदू रीति रिवाज के साथ धूमधाम से की थी। इसके बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग करते आ रहे थे। शनिवार को उसने अपनी पुत्री से करीब तीन बजे दिन में फोन से बात बी की थी। इसके बाद रात में ससुराल वालों ने उसकी हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पुलिस कब्जे में लेकर जांच उपरांत पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया, उन्होंने बताया कि अभी तक उन्हें आवेदन प्राप्त नहीं है। आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में अनुसंधान व छापेमारी जारी है।

पत्नी की हत्या में पति गिरफ्तार

मोतिहारी। छतौनी थाना की पुलिस ने रविवार को पत्नी की हत्या के आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस निरीक्षक नित्यानंद चौहान ने बताया है कि थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी गौरव कुमार उर्फ मुकेश कुमार से पश्चिम चम्पारण जिला के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव निवासी चन्द्रमोहन गुप्ता की पुत्री शिल्पी कुमारी के साथ हुई थी। शादी के बाद उस महिला की हत्या 6 जुलाई 2021 को कर दी गई थी। हत्या के बाद विवाहिता की मां मालती देवी ने प्राथमिकी दर्ज कर गौरव कुमार को आरोपित किया था, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी