कांग्रेस राज्य प्रभारी भक्त चरण दास बोले- किसानों को व्यापारियों का गुलाम बना देगा उनके लिए बना केंद्र सरकार का कानून

किसानों को जागरुक करने के लिए पश्चिम चम्पारण से पदयात्रा करेंगे कांग्रेस के नवनियुक्त राज्य प्रभारी भक्त चरण दास। उन्‍होंने कहा कि किसानों के लिए जो तीन कानून बनें हैं वह नहीं तो एमएसपी का समर्थन करता है और न ही किसानों के लिए बेहतर है।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:58 PM (IST)
कांग्रेस राज्य प्रभारी भक्त चरण दास बोले- किसानों को व्यापारियों का गुलाम बना देगा उनके लिए बना केंद्र सरकार का कानून
मोतिहारी। कांग्रेस कार्यालय में बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के राज्य प्रभारी भक्त चरण दास व अन्य

पूर्वी चंपाारण, जागरण संवाददाता। कांग्रेस के नवनियुक्त राज्य प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि किसानों के लिए जो तीन कानून बनें हैं वह नहीं तो एमएसपी का समर्थन करता है और न ही किसानों के लिए बेहतर है। यह भविष्य में किसानों को बड़े-बड़े व्यापारियों के हाथों गुलाम बना देगा।

यह बिल बड़े-बड़े व्यापारियो को अधिकार देता है कि वह बड़ी मात्रा में जरूरी चीजों का भंडारण कर सकें जो अभी तक गैरकानूनी है। वे गुरुवार को बेतिया जाने के क्रम में यहां के बंजरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य के किसानों को जागरुक करने के लिए 30 जनवरी से महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पश्चिम चम्पारण से पदयात्रा प्रारंभ करेंगे। इसके लिए यहां के कार्यकर्ताओं को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित करने आये हैं।

 वहीं कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा के पूरे बिहार के किसानों को जागरूक करना जरुरी है। इसके लिए सभी कांग्रेसियों को तन-मन-धन से इस आंदोलन में जुट जाना चाहिए। इसके पूर्व प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी भक्तचरण दास व प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा सहित बिहार कांग्रेस के अन्य नेताओं का जिला कांग्रेस कार्यालय में स्वागत एवं सम्मानित किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शुक्ल ने की।

 इस मौके पर वरीय नेता चंदन यादव, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष अमिता भूषण, पूर्व विधायक आनंद शंकर, पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु कुमार, ब्रजेश पांडेय, रामबाबू यादव, मनोज सिंह, तनवीर खान, बरकत खान, मुनमुन जायसवाल, मुमताज अहमद, गप्पू राय, सुमित्रा यादव, प्रफुल्ल कुमार, रंजन शर्मा, अजित श्रीवास्तव, दिग्विजय सिंह, रमेश सहनी, रोमा खान, नेयाज खान, कन्हैया पांडेय, इरफान खान, पिंकी देवी, दिलनवाज रशीद, डॉ ज्याउलहक, राय राहुल शर्मा, ऋषि सिंह, विनय उपाध्याय, बिट्टू यादव, आशीष कुमार, आमिर जावेद, परशुराम पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, डॉ. नसीमुल हक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी