पारू प्रखंड की अधिकतर पंचायतों में नए मुखिया

पारू प्रखंड कीपंचायतों के मुखिया पद के घोषित परिणाम में अधिकतर नए चेहरे काबिज हुए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 01:32 AM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 01:32 AM (IST)
पारू प्रखंड की अधिकतर पंचायतों में नए मुखिया
पारू प्रखंड की अधिकतर पंचायतों में नए मुखिया

मुजफ्फरपुर : पारू प्रखंड कीपंचायतों के मुखिया पद के घोषित परिणाम में अधिकतर नए चेहरे काबिज हुए। कई पुराने मुखियों को पराजय का मुंह देखना पड़ा। 34 पंचायतों में 10 निवर्तमान मुखियों की वापसी हुई है। जबकि 24 नए चेहरों पर जनता ने विश्वास जताया है। इसमें 17 महिला मुखिया निर्वाचित हुई। विजयी निवर्तमान मुखियों में मगुरहियां से विकास रंजन तिवारी उर्फ पप्पू तिवारी, चोचाही छपरा से परसुन सिंह, खुटाही से रवि कुमार, देवरिया पूर्वी से गायत्री देवी, रघुनाथपुर से बैधनाथ राय, पारू उत्तरी से विभा देवी, बहदीनपुर से आसमा खातून, कमलपुरा से ललन कुमार दास, आनंदपुर खरौनी से सुनैना देवी, मोहजामा से मालती देवी शामिल हैं। चोचाही छपरा से परसुन सिंह ने महज एक वोट से नंदकिशोर यादव को पराजित किया। वहीं, चांदकेवारी पंचायत से रीना कुमारी ने शायरा बेगम को हराया। धरफरी के आनंद कुमार ने अपनी मा की कुर्सी बचाते हुए लालती देवी को पराजित किया। जबकि मुहब्बतपुर से नीलू कुमारी ने गीता सहनी को पांच सौ वोटों से पराजित कर दिया। निवर्तमान मुखिया गुड़िया कुमारी तीसरे स्थान पर रही। नेकनामपुर पंचायत से कुंदन कुमार ने निवर्तमान मुखिया रौशन कुमार, उस्ती से आशा देवी ने निवर्तमान मुखिया मंजू देवी, पंदेय से ममता देवी ने निवर्तमान मुखिया उषा रानी, बैजलपुर से कन्हाई साह ने मो. अनवर, चक्की सुहागपुर से चंदन कुमार ने निवर्तमान मुखिया बिटटू कुमार सिंह, फतेहाबाद से मनोज कुमार ने निवर्तमान मुखिया सुनीता भारती, कटारू से बेबी देवी ने निवर्तमान मुखिया प्रभा देवी को काफी मतों के अंतर से पराजित कर दिया। ग्यासपुर से पूर्व मुखिया गायत्री सिंह ने निवर्तमान मुखिया प्रमोद कुमार सिंह, खुटाही से रवि कुशवाहा ने अमृता सिंह को हराया। वहीं, जयमल डुमरी से नईमा खातून ने सुरेश प्रसाद सिंह को पराजित कर अपनी कुर्सी बचा ली। मंगुरहिया से निवर्तमान मुखिया विकास रंजन तिवारी ने नरेश सहनी को हराकर दोबारा जीत हासिल की। इधर, वाया जगदीशपुर से अनिता देवी ने निवर्तमान मुखिया रेखा देवी को हराया। पारू दक्षिणी से शकीला खातून ने अलका कुमारी को पराजित कर निवर्तमान मुखिया जरीना खातून को तीसरे स्थान पर छोड़ दिया। कमलपुरा से निवर्तमान मुखिया ललन कुमार दास ने कविंद्र राम को पराजित कर दिया। पारू उत्तरी से विभा देवी ने नूरैशा खातून को पराजित कर दिया। जाफरपुर से अजय रस्तोगी ने रामेश्वर सिंह को हरा दिया। बहदीनपुर से आसमा खातून ने आशा देवी को पराजित कर दिया। मोहजामा से मालती देवी ने शांति देवी को पराजित कर कुर्सी बरकरार रखी। विशुनपुर सरैया से जगदेव दास ने विकास कुमार को पराजित कर दिया। जबकि निवर्तमान मुखिया जगजीवन राम को नौंवे स्थान पर रहे। देवरिया पश्चिम से लालती देवी ने ने कुसुम देवी को पराजित कर दिया। देवरिया पूर्वी से गायत्री देवी ने करीना कुमारी को पराजित कर दिया। भगवानपुर सिमरा पंचायत से लखिन्द्र पटेल ने निवर्तमान मुखिया जतन राय को पराजित कर दिया। लालू छपरा से इसवी राय ने सुनील गुप्ता को पराजित कर दिया। रघुनाथपुर से निवर्तमान मुखिया बैधनाथ राय ने किशोर साह को पराजित कर अपनी कुर्सी बचा ली। रामपुर केशो उर्फ मलाही से राजकुमारी देवी ने नसीमा खातून को पराजित कर दिया। कोइरिया निजामत में मुखिया पद पर खुशबू कुमारी ने विनीता देवी को पराजित कर दिया। वहीं, सरैया से आमोद कुमार ने निवर्तमान मुखिया सह मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष असगर अली को पराजित कर दिया। भगवानपुर सिमरा में लखींद्र पटेल ने रामलाल यादव को हराया।

chat bot
आपका साथी