नए कृषि कानून किसानों के हित में : मंत्री

मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के तुर्की में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि किसान बिल से वहीं बिलबिला रहे हैं जो बिचौलियों के मददगार थे। जो किसानों के खून-पसीने की कमाई को जोंक बनकर चूस रहे थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Dec 2020 02:10 AM (IST) Updated:Sun, 20 Dec 2020 02:10 AM (IST)
नए कृषि कानून किसानों के हित में : मंत्री
नए कृषि कानून किसानों के हित में : मंत्री

मुजफ्फरपुर। मीनापुर प्रखंड क्षेत्र के तुर्की में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा आयोजित किसान सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने कहा कि किसान बिल से वहीं बिलबिला रहे हैं, जो बिचौलियों के मददगार थे। जो किसानों के खून-पसीने की कमाई को जोंक बनकर चूस रहे थे। किसानों को इनसे छुटकारा दिलाने के लिए प्रधानमंत्री ने किसान बिल लागू किया है। अब भारत का किसान अपनी इच्छा से जहा चाहे वहा अपनी फसल बेच सकता है। इससे उसे फसल के बेहतर मूल्य प्राप्त होंगे। उसके जीवन स्तर में सुधार होगा। वह आत्मनिर्भर बनेगा। यही प्रधानमंत्री का सपना है। मौके पर मंत्री ने किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष फैयाज अहमद कदमी ने कहा कि इस नए कृषि बिल से किसानों को कोई नुकसान नहीं है। विरोधी साजिश कि तहत किसानों को भ्रमित कर रहे हैं। अध्यक्षता अबुल कलाम व संचालन भाजपा नेता उमाशकर मालाकार ने किया। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन कुमार, केदार सहनी, विंदेश्वर सहनी, नारायण सिंह, महंत युगल किशोर दास, डॉ. सुभाष कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। सभी किसानों को मिलेगा कृषि कानूनों का लाभ मड़वन व्यापार मंडल में भाजपा द्वारा किसान चौपाल का आयोजन किया गया। प्रदेश उपाध्यक्ष सह सासद अजय निषाद ने कहा कि किसानों को सशक्त बनाने के लिए भाजपा सरकार संकल्पित है। नए कृषि कानूनों से सभी किसानों को लाभ मिलेगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल ने कहा कि मोदी सरकार ने कृषि कानून लाकर किसानों को यह आजादी दी है कि वह अपनी फसल जहा चाहे उचित मूल्य पर बेच सकते हैं। कार्यक्रम को पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष उमेश पाडेय ने भी संबोधित किया। मौके पर जिला महामंत्री मनोज सिंह, जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन चौधरी, बिंदेश्वर सहनी, केदार सहनी, विजय पाडे, शत्रुघ्न कुशवाहा, सदानंद सिंह, प्रभात कुमार, भूपेंद्र कुमार, दिनेश प्रसाद, उमाशकर मालाकार, अमरेश कुमार विपुल, मो. शाहिद, साकिब जमाली, अलीमुद्दीन चुन्नू, अफरोज आलम, मो. मजहर, अफरीदी रहमानी अब्दुल कलाम आदि मौजूद थे। किसान चौपाल में बीएओ की अनुपस्थिति पर हंगामा कटरा प्रखंड के दरगाह चौक पर किसान चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में विभाग के एसडीओ पूर्वी कामता प्र. सिंह, सहायक निदेशक शशिशेखर प्रसाद, समन्वयक मुरारी प्र शाही आदि उपस्थित थे। वहीं, बीएओ विजय कुमार की अनुपस्थिति पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। एसडीओ ने कहा कि सरकार किसान के हित में कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है जिसका लाभ किसानों को उठाना चाहिए। सिंचाई संसाधन व उद्यान उत्थान कार्यक्रम के तहत किसानों को पटवन यंत्र व पौधे के संरक्षण को लेकर अनुदान दे रही है। प्रति पौधा 80 रुपये का अनुदान सरकार से दिया जाएगा। हर खेत में पानी के लिए 1.18 लाख का अनुदान मिलेगा। लेकिन, इसके लिए 11 हजार 800 रुपये किसानों को जमा करना होगा। इसके लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना है। कृषि उपज के रखरखाव व भंडारण के लिए गोदाम बनाने की योजना है जिसकी लागत राशि 10 लाख निर्धारित है। इसके लिए सरकार 50 फीसद अनुदान देगी। चौपाल में समन्वयक संतोष कुमार, आशीष कुमार, राजन कुमार झा, उदय कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी