पूर्वी चंपारण में एनडीए के विधायक चले जनता के द्वार, जताएंगे मतदाताओं का आभार

गोविंदगंज के विधायक सुनील मणि तिवारी व हरसिद्धि (सु.) विधायक कृष्णनंदन पासवान भी रविवार से इस अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इसके साथ ही अन्य विधायक भी ऐसा अभियान चलाने की तैयारी में जुटे हैं और एक दो दिन में इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। politics

By DharmendraEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 05:24 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 05:24 PM (IST)
पूर्वी चंपारण में एनडीए के विधायक चले जनता के द्वार, जताएंगे मतदाताओं का आभार
मोत‍िहारी व‍िधायक प्रमोद कुमार समेत अन्‍य नेता लोगों का आभार व्यक्त करने पहुंच रहे हैं।

पूर्वी चंपारण, जेएनएन। पूर्वी चंपारण जिले के एनडीए विधायक सदन में अपने गठबंधन की शक्ति का प्रदर्शन करने के बाद अब अपने-अपने इलाके की ओर रुख कर दिया है। वे पंचायत और नगर स्तर पर स्वयं जाकर मतदाताओं का अपने पक्ष में मतदान करने के लिए धन्यवाद/आभार व्यक्त कर रहे हैं। इसके साथ ही जनता की मुश्किलों और क्षेत्रीय समस्याओं से भी अवगत हो रहे हैं। मोतिहारी विधायक प्रमोद कुमार आज से विधिवत इस अभियान का श्रीगणेश करने वाले हैं। वहीं गोविंदगंज के विधायक सुनील मणि तिवारी व हरसिद्धि (सु.) विधायक कृष्णनंदन पासवान भी  रविवार से इस अभियान का श्रीगणेश करेंगे। इसके साथ ही अन्य विधायक भी ऐसा अभियान चलाने की तैयारी में जुटे हैं और एक दो दिन में इसकी घोषणा भी कर सकते हैं। यानी मतदाताओं को जीत के लिए धन्यवाद/आभार जताने में भी एनडीए महागठबंधन से अव्वल साबित हो रहा है। इस मामले में ढाका के भाजपा विधायक पवन कुमार जायसवाल सबसे आगे हैं।

वे चुनाव जीतने के साथ ही धन्यवाद यात्रा प्रारंभ कर चुके हैं। वे जिला मुख्यालय मोतिहारी से ढाका व घोड़ासहन के कई क्षेत्रों में इस यात्रा के माध्यम से पंचायतों में जाकर मतदाताओं का आभार व्यक्त कर चुके हैं। वे पंचायत स्तर पर सभाएं भी कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर महागठबंधन के प्रमुख घटक राजद की ओर से किसी क्षेत्र में ऐसा कार्यक्रम होने की आधिकारिक सूचना नहीं है। वहीं महागठबंधन की दूसरी पार्टनर कांग्रेस जिले की दो सीटों पर हार के बाद के बाद अबतक सदमे से उबर ही नहीं पाई है। यहां बता दें पूर्वी चंपारण जिले की 12 विधानसभा सीटों में नौ पर एनडीए प्रत्याशी की जीत हुई है। इसमें केसरिया सीट पर एकमात्र शालिनी मिश्रा विजयी हैं। वहीं शेष आठ पर भाजपा का कब्जा है।

रक्सौल में भाजपा के प्रमोद सिन्हा, मोतिहारी में प्रमोद कुमार, गोविंदगंज में सुनील मणि तिवारी, हरसिद्धि में कृष्णनंदन पासवान, मधुबन में राणा रणधीर सिंह, ढाका में पवन जायसवाल, चिरैया में लालबाबू प्रसाद गुप्ता ने भाजपा का विजय पताका लहराया है। वहीं सुगौली में राजद के शशिभूषण सिंह, नरकटिया में डा. शमीम अहमद, कल्याणपुर में मनोज यादव ने राजद को जीत दिलाई है।

chat bot
आपका साथी