मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे NCC कैडेट्स, मतदाताओं को करेंगे जागरूक

NCC cadets will motivate voters to get voter ID cards जागरूकता फैलाकर मताधिकार के बारे में देंगे जानकारी। नीति आयोग से 32 बिहार बटालियन को मिला प्रस्ताव। कोरोना काल में व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कैडेट्स लोगों के बीच जाएंगे।

By Murari KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 09:33 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 09:33 PM (IST)
मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे NCC कैडेट्स, मतदाताओं को करेंगे जागरूक
(प्रतीकात्मक तस्वीर) मतदाताओं को जागरूक करेंगे NCC कैडेट्स

मुजफ्फरपुर, जेएनएन। एनसीसी कैडेट्स मतदाताओं को जागरूक करेंगे। उनको मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए प्रेरित करेंगे। मताधिकार के बारे में बताएंगे। लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन ठाकुर ने कहा कि इसकी रूपरेखा तैयार की जा रही है। नीति आयोग जिला कार्यालय की अधिकारी अनुश्री एवं जयश्री ओर से ये प्रस्ताव 32 बिहार बटालियन एनसीसी को मिला है। कोरोना काल में व्यक्तिगत सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कैडेट्स लोगों के बीच जाएंगे। वेबिनार और डोर-टू-डोर संपर्क के माध्यम से महिलाओं को विशेष तौर पर चुनाव प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रेरित करेंगे।

 इधर, गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी शुरू कर दी गई है। कैडेटों ने चक्कर मैदान में अभ्यास शुरू कर दिया है। मुजफ्फरपुर और जीए इंटर कॉलेज भगवानपुर, वैशाली के 75 कैडेट्स का चयन किया गया है। 30 कैडेट गणतंत्र दिवस परेड की तैयारी में भाग लेंगे। नौवीं कक्षा में इस बार नामांकित छात्र-छात्राओं की शारीरिक, मेडिकल और लिखित परीक्षा के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरा कर ली गई है। लेफ्टिनेंट विभा कुमारी, सीटीओ वीरेंद्र कुमार झा, सूबेदार मेजर खूम बहादुर, सूबेदार मन बहादुर, सूबेदार गुरबेज सिंह, हवलदार धीरज, पुरन सिंह और सुखदेव सहनी ने ए प्रमाण पत्र के लिए भर्ती प्रक्रिया में लगे हुए हैं। 

chat bot
आपका साथी