मां कात्यायनी स्वरूप के पूजन को मंदिरों में उमड़ी भीड़

शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 12:40 AM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 12:40 AM (IST)
मां कात्यायनी स्वरूप के पूजन को मंदिरों में उमड़ी भीड़
मां कात्यायनी स्वरूप के पूजन को मंदिरों में उमड़ी भीड़

मुजफ्फरपुर : शारदीय नवरात्र के छठे दिन श्रद्धालुओं ने मां के कात्यायनी स्वरूप की पूजा-अर्चना की। सुबह से देर शाम तक देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं मंदिर परिसर मां के जयकारों से गूंजता रहा। शाम के समय मंदिरों में भक्तों ने दीप जलाए। आचार्य वशिष्ठ तिवारी व पंडित हरिशंकर पाठक ने बताया कि 23 अक्टूबर को सप्तमी है। इस दिन माता के कालरात्रि स्वरूप की पूजा की जाएगी। वहीं बगलामुखी माता मंदिर के प्रधान पुजारी देव नारायण मिश्रा ने बताया कि मंदिर परिसर में माता के भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। कतार में लगकर भक्त माता के दर्शन कर रहे हैं। बीएमपी-6 स्थित दुर्गा मंदिर, बैंक रोड स्थित माता वैष्णो दुर्गा मंदिर, सदर अस्पताल स्थित मनोकामना मंदिर, संतोषी माता मंदिर, पक्की सराय स्थित मां काली वैष्णो मंदिर, गोला स्थित दुर्गास्थान मंदिर, चतुर्भुज नाथ मंदिर, विध्यवासिनी मंदिर, सर्वेश्वरनाथ महामाया स्थान, ब्रह्मपुरा व शहर के अन्य छोटे-बड़े सभी देवी मंदिरों में कोरोना से बचाव को मापदंडों का पालन कराया जा रहा है। क्लब रोड स्थित देवी मंदिर के आचार्य अमित तिवारी, पंचमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी आचार्य नीलमणि पाठक, चतुर्भुज नाथ विध्यवासिनी मंदिर के प्रधान पुजारी नवल किशोर मिश्रा भारत माता चौक स्थित माता मंदिर के प्रधान पुजारी मंटू पाठक व आचार्य अजय तिवारी ने बताया कि महाअष्टमी व्रत व पूजन 24 अक्टूबर शनिवार को किया जाएगा।

शहर के सुख व समृद्धि को निगम में हुई पूजा

नगर निगम कार्यालय में गुरुवार को शहर के सुख एवं समृद्धि के लिए सत्यनारायण भगवान की पूजा की गई। नगर आयुक्त विवेक रंजन मैत्रेय यजमान बने। इस दौरान महापौर सुरेश कुमार समेत निगम पार्षद, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। नगर निगम कर्मचारी संघ द्वारा निगम के स्थापना काल से दशहरा पर सत्यनारायण भगवान की पूजा की जाती है। संघ के नेता अशोक कुमार सिंह के बताया कि पूजा के बाद कर्मचारियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

chat bot
आपका साथी