सात करोड़ की लागत से नारायणपुर अनंत माल गोदाम का होगा विकास

सात करोड़ की लागत से नारायणपुर अनंत माल गोदाम का विकास कराया जाएगा। इसके लिए सभी काम ठेके पर कराए जाएंगे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Dec 2020 02:14 AM (IST) Updated:Sat, 05 Dec 2020 02:14 AM (IST)
सात करोड़ की लागत से नारायणपुर अनंत माल गोदाम का होगा विकास
सात करोड़ की लागत से नारायणपुर अनंत माल गोदाम का होगा विकास

मुजफ्फरपुर। सात करोड़ की लागत से नारायणपुर अनंत माल गोदाम का विकास कराया जाएगा। इसके लिए सभी काम ठेके पर कराए जाएंगे। माल गोदाम में सुविधाओं को बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार को सोनपुर मंडल के सीनियर डीसीएम चंद्रशेखर प्रसाद ने नारायणपुर अनंत माल गोदाम का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि व्यापारियों और मजदूरों की समस्या को खत्म करने की योजना है। गोदाम में लाइन, पेयजल व अन्य सुविधाएं बहाल की जाएंगी। रेल से जुड़ने वाले व्यापारी और मजदूरों की सुविधा का विशेष ख्याल रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि न्यू मार्केटिग के तहत व्यापारियों को रेल से व्यापार करने के लिए अधिकारियों और कर्मियों की टीम तैयार गठित की गई है। मुख्य वाणिज्य निरीक्षक आरआर ओझा और मुख्य वाणिज्य लिपिक संजीत कुमार ने व्यापारियों को रेल से व्यापार करने करने के लिए आश्वस्त किया। नारायणपुर अनंत से धान से लदी दो मालगाड़ी भेजी गई है। तीसरे रैक से 1284 टन धान गया है। इससे रेलवे को 24 लाख 59 हजार 117 रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। इसके बाद सीनियर डीसीएम ने रैक प्वाइंट पर धान की लोडिग का जायजा लिया। इस दौरान मनमानी तरीके से काम दिखाई देने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मनमाने तरीके से काम करने वाले मजदूरों के ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। ठेकेदार को पहले लोडिग कार्य करने के लिए मजदूर को उपलब्ध कराने का आदेश दिया। इस मौके पर प्रभारी नरेंद्र ठाकुर, सचिन कुमार, प्रवीण कुमार व भरत कुमार आदि रेलवे के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी