Muzaffarpur Weather Update : अब पिघलने लगी सर्दी, सुबह में कोहरे के बाद निखरने लगी धूप

Muzaffarpur Weather Update दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसमें 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने की बात कही गई थी। इससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गई थी।

By Ajit kumarEdited By: Publish:Tue, 16 Feb 2021 07:33 AM (IST) Updated:Tue, 16 Feb 2021 07:33 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Update : अब पिघलने लगी सर्दी, सुबह में कोहरे के बाद निखरने लगी धूप
मौसम का मिजाज सामान्‍य होने की उम्‍मीद है। प्रतीकात्‍मक फोटो

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। मौसम में बदलाव नजर आने लगा है। मंगलवार की सुबह आसमान साफ दिखा। हालांकि हल्का कोहरा रहने से सुबह का मौसम शुष्क रहा। इसके बाद धूप निकली और मौसम साफ हो गया। दिन में तापमान बढ़ने की संभावना है। सुबह से ही मौसम में बदलाव दिखा। शीत का प्रभाव कम होने से तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। इससे उम्‍मीद है कि अगले कुछ दिनों में सर्दी का असर पूरी तरह से कम होगा। मौसम का मिजाज सामान्‍य होने की उम्‍मीद है। मौसम विज्ञानी डॉ. ए सत्तार ने भी कहा अगले दो तीन दिनों तक मौसम साफ रहेगा। इसमें 5 से 7 किलोमीटर की रफ्तार से मुख्यतः पछिया हवा चलने की बात कही गई थी। इससे अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि की संभावना जतायी गई थी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27.0 और न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

कम हो रहा सर्दी का असर

फरवरी में मौसम अपना अलग-अलग रंग दिखा रहा है। दिन और रात के तापमान में 12-13 डिग्री का अंतर लोगों को बीमार बना रहा है। सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़ रहे हैं। फरवरी की शुरुआत में ठंड का असर था, लेकिन धीरे-धीरे ये असर कम हो रहा है। दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी होने से लोग ठंड से राहत महसूस कर रहे हैं।मंगलवार को सुबह धूप निकलने से मौसम सुहाना रहा। मध्यम गति से चल रही हवा भी सुकून दे रही थी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक इस माह सुबह व शाम हल्की ठंड रहेगी। वहीं, तापमान बढ़ने से किसानों को लाभ है। ऐसे मौसम में सरसों व मटर की फली बनने की प्रक्रिया तेज होगी। अन्य फसलें भी पक सकेंगी। रबी की फसलों के लिए अब धूप जरूरी है। फिजिशियन डॉ. आरके सिंह ने बताया की उतरते मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए। खासकर बच्चे और बुजुर्गों के लिए ये बेहद जरूरी है। खान-पान का भी विशेष ख्याल रखना होगा। थोड़ी सी लापरवाही बीमार कर सकती है। 

यह भी पढ़ें : Darbhanga: भाई, ऐसा भी कोई करता है ? प्रेमिका की कनपटी से प‍िस्‍टल सटाई और कह दिया- Happy Valentines Day

यह भी पढ़ें : Bihar Crime: दरभंगा का यह नेत्र रोग व‍िशेषज्ञ आंखाेें से काजल चुराने का है मास्टर

यह भी पढ़ें : Bihar matriculation examination 2021: मैट्रिक की परीक्षा में जूता पहनकर आने की छूट, परीक्षार्थियों को राहत

chat bot
आपका साथी