Muzaffarpur Weather Today: आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेंगे मौसम

Muzaffarpur Weather Today मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:40 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:40 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today: आसमान रहेगा साफ, शुष्क रहेंगे मौसम
दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की हो सकती है गिरावट।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। Muzaffarpur Weather Today: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में अगले कुछ दिनों तक आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि इस दौरान दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह कहना है मौसम विभाग का। शुक्रवार को अगले 27 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है।

पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। शिवहर जिले में शनिवार को मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला है। आसमान में बादल छाए हुए है। शीतल हवा बह रही है। तापमान में गिरावट जारी है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर बादल छाए रहेंगे। हालांकि दोपहर बाद गर्मी की स्थिति होगी।

chat bot
आपका साथी