Muzaffarpur Weather Today: अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Muzaffarpur Weather Today 18th june 2021दिन भर रुक-रुक कर होती रही बारिश आम लोग रहे दिनभर परेशान। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक का जलस्तर 48.00 मीटर पर पहुंचा है। जबकि यहां पर खतरे का निशान 52.53 मीटर है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 09:36 AM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 09:36 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today: अगले 24 घंटे तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
मौसम पूर्वानुमान में 20 जून तक मानसून सक्रिय रहेगा इसके कारण लगातार बारिश होगी।

मुजफ्फरपुर, जागरण संवाददाता। Muzaffarpur Weather Today, 18th june 2021: मानसून के दस्तक के साथ पिछले तीन दिन से लगातार बारिश होने के कारण उत्तर बिहार की नदियां उफान की ओर है। इस बीच गुरुवार को 22.07 मिमी बारिश हुई। आपदा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बूढ़ी गंडक का जलस्तर 48.00 मीटर पर पहुंचा है। जबकि यहां पर खतरे का निशान 52.53 मीटर है। खतरे के निशान से करीब चार मीटर नीचे बह रहा है। बागमती का जलस्तर 53.15 मीटर पर पहुंच गया है। यहां खतरे का निशान 55.23 मीटर रखा गया है।

दो दिनों तक बारिश की संभावना

मौसम पूर्वानुमान में 20 जून तक मानसून सक्रिय रहेगा इसके कारण लगातार बारिश होगी। इस दौरान 60 से 70 एमएम बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री के बीच रहेगा। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री रहेगा। इस दौरान औसतन 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है। ठनका गिरने की भी संभावना बन रही है।

दरभंगा : जिले में शुक्रवार की सुबह मौसम सामान्य रहा। आसमान में बादल छाए रहे। हालांकि, बारिश नहीं हुई। इस कारण से लोगों ने थोड़ी राहत की सांस ली है। पश्चिम चंपारण जिले में शुक्रवार की सुबह चटख धूप निकली। मौसम सामान्य रहा। लेकिन अभी आसमान में बादल छाए हैं। हालांकि, बारिश नहीं हुई।

शिवहर: जिले में जारी बारिश के दौर के बीच शुक्रवार की सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। साथ ही तेज रफ्तार हवा बह रही है। मौसम विभाग के अनुसार दिन में तेज हवा के साथ बारिश का अनुमान है। आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। बड़े बड़े दावों के बीच जमीनी हकीकत आइना दिखा रही। बरसात की पहली बारिश में नगर के अधिकांश मोहल्ले जलमग्न हो गए। विकास कार्याों के बीच हुई चूक का खामियाजा आम लोगों को उठाना पड़ रहा। सोमवार की सुबह से हो रही बारिश के बीच नगर के मलकौली, पठखौली, नरैनापुर, कैलाशनगर समेत अन्य मोहल्लों की स्थिति नारकीय हो गई। कैलाशनगर मोहल्ले में बीते 24 घंटे से एक दर्जन से अधिक परिवारों का चूल्हा ठंडा पड़ा है। बच्चे भूख से बिलख रहे। घर में बरसात का पानी प्रवेश कर जाने के कारण निकलना मुश्किल है। सांप और कीड़े मकोड़ों का खतरा अलग से है। वार्ड संख्या चार निवासी शंभू राम का घर जलजमाव के कारण ढह गया।

chat bot
आपका साथी