Muzaffarpur Weather Today: कैसा रहेगा नवरात्र की शुरुआत, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Muzaffarpur Weather Today रविवार तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वानुमान की अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 08:40 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 08:40 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today: कैसा रहेगा नवरात्र की शुरुआत, जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार के जिलों में फिलहाल मौसम शुष्क रहेगा। इसके साथ ही आसमान में हल्के बादल भी छाए रह सकते है। ऐसे में नवरात्र की शुरुआत अच्छी कही जा सकती है। हालांकि समस्तीपुर जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह से ही धूप खिली। आसमान साफ है। हल्की हवा भी बह रही है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग द्वारा पूर्वानुमान में कहा गया है कि रविवार तक उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। पूर्वानुमान की अवधि में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 85 प्रतिशत तथा दोपहर में 50 से 60 प्रतिशत रहने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि पूर्वानुमानित अवधि में औसतन पांच से आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक दिन पुरवा हवा उसके बाद दो से तीन दिन पछिया हवा तथा अखिरी के एक दिन फिर से पुरवा हवा चलने की संभावना है। शिवहर जिले में गुरुवार को मौसम सामान्य हैं। सुबह धूप खिली है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी बह रही है। तापमान में भी गिरावट आई है। दोपहर बाद तापमान में वृद्धि का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को बारिश की संभावना नहीं है।

chat bot
आपका साथी