Muzaffarpur Weather Today: बारिश से निजात मिलने की उम्मीद, मौसम रहेगा शुष्क

मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। उतर बिहार के जिलों मेें आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:32 AM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:32 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today: बारिश से निजात मिलने की उम्मीद, मौसम रहेगा शुष्क
इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। अब धीरे-धीरे बारिश से निजात मिलने की उम्मीद है। हालांकि अगले कुछ दिनों तक कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। लेकिन आमतौर पर मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर बिहार के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना जताई गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग ने 29 सितंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते है। उतर बिहार के जिलों मेें आमतौर पर मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि एक- दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आर्द्रता सुबह में 85 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 65 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। 

chat bot
आपका साथी