Muzaffarpur Weather Today:आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Fri, 15 Oct 2021 10:25 AM (IST) Updated:Fri, 15 Oct 2021 10:25 AM (IST)
Muzaffarpur Weather Today:आज भी खुशनुमा रहेगा मौसम
5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, संस। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम पूरी तरह खुशनुमा रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार के अनुसार उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। 

बारिश से अगले दो-तीन दिनों में निजात मिलेगी। मौसम पूर्वानुमान के हिसाब से आसमान में बादल रहेंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इसके साथ ही नवरात्र पर इंद्र देवता की मेहरबानी बनी रहेगी और लोग आराम से पूजा पंडालों का भ्रमण कर सकते हैं। इस बीच बुधवार को जिले में अधिकतम व न्यूनयमत तापमान सामान्य से अधिक रहा है। लेकिन, अब धीरे-धीरे तापमान में कमी आनी शुरू हो जाएगी। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के मुताबिक अभी बारिश की संभावना न के बराबर है। अगले तीन दिनों में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन आकाश में बादल छाए रह सकते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है, जो इस मौसम में सामान्य तापमान से करीब दो डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। अक्टूबर माह के दूसरे सप्ताह में यह तापमान सामान्य से अधिक पाया गया है। इस कारण धूप से लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने यह भी साफ किया है कि इस सप्ताह के अंत तक तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी और सुबह व रात में धूंध के रूप में कोहरा भी दिखने लगेगा। विभाग ने बताया है कि मानसून खत्म होने के साथ ही तापमान में गिरावट आने लगती है, जो इस बार देर से हो रही है। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने बताया कि 17 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जो सामान्य से करीब दो डिग्री अधिक है। इसके बाद तापमान में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी। मानसून करीब-करीब अंतिम पड़ाव की ओर है, इस बार चंद्र समय से आएगा। अक्टूबर के अंत तक ठंड का असर भी दिखने लगेगा। दिन में धूप निकलेगी, लेकिन आसमान में बादल छाए रहेंगे।

chat bot
आपका साथी