Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार में उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी निजात, कुछ जगहों पर हो सकती बार‍िश

Muzaffarpur Weather मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में अगले दो द‍िनों नहीं उमर भरी गर्मी रह सकती है। कुछ जगहों पर आसमान में बादल छाए रहेंगे जबकि छिटपुट वर्षा की भी संभावना है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Oct 2021 07:45 AM (IST) Updated:Sun, 17 Oct 2021 07:46 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार में उमस भरी गर्मी से नहीं मिलेगी निजात, कुछ जगहों पर हो सकती बार‍िश
मौसम में अचानक बदलाव, बार‍िश की संभावना। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। उत्तर बिहार में अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान बरकरार रहेगा। जबकि विभिन्न जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।कहीं-कहीं हल्की छिटपुट वर्षा होने की भी संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण एवं हवा में नमी रहने के कारण उमस भरी गर्मी पड़ रही है। अगले 2 दिनों के बाद इससे राहत मिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक ने बताा कि विगत 1 सप्ताह से अधिकतम तापमान 34 एवं 35 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है। वही न्यूनतम तापमान भी 24 से 26 डिग्री के बीच तक रहा। वही शनिवार का अधिकतम तापमान 32.4 एवं न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शिवहर जिले में रविवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान काले बादलों से पटा हुआ है। तेज हवा बह रही है। कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हुई है। मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक हल्के से माध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी चंपारण जिले में रविवार को मौसम ने अचानक करवटें बदल ली। सुबह साढ़े सात बजे के बाद बारिश शुरू हो गई। इसके पूर्व आसमान काले बादलों से पटा रहा। पहले तेज हवा बह रही थी। इसके बाद बूंदाबांदी हुई और फिर तेज बारिश शुरू हो गई। इससे पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों को काफी राहत व सुकून महसूस कर रहे हैं। वैसे भी मौसम विभाग ने 20 अक्टूबर तक हल्के से माध्यम बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।

पश्‍च‍िम चंपारण में आसमान में बादल रहने के साथ शुष्क रहेगा मौसम

मानसूनी दबाव कम होने के साथ मौसम शुष्क होने लगा है। विगत करीब एक सप्ताह से आसमान में हल्के बादल सिर्फ उमड़ घुमड़ कर रहे हैं। आगे भी बादल छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस बीच रात में कभी-कभी हल्की सिहरन का अहसास हो सकता है। जबकि दिन में तेज धूप के साथ गर्मी व उमस से होने वाली परेशानी अभी बरकरार रहेगी। इस बीच बारिश की संभावना कम है।

ग्रामीण कृषि मौसम सेवा व भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को हल्के बादलों के साथ दिन साफ व मौसम शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी महसूस होगी। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री व न्यूनतम 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मैदानी इलाकों में पछुआ हवा चलने की संभावना है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा समस्तीपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब ङ्क्षसह के अनुसार रविवार को हल्का बादल रहेगा। लेकिन वर्षा की संभावना नहीं है। उसके बाद यानी 18 से 20 अक्टूबर के आस पास हल्की वर्षा हो सकती है। इस दौरान किसानों को सलाह दी जाती है कि खेती बाड़ी के कार्यों में सतर्कता बरतें।

chat bot
आपका साथी