Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार के जिलों में छाए रहेंगे हल्के बादल

Muzaffarpur Weather मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तर बिहार में पांच से आठ घंटे की रफ्तार से चलेगी पछिया हवा इस अवधि में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। आखिरी के एक दिन पुरवा हवा चलने की संभावना।

By Dharmendra Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 14 Oct 2021 08:12 AM (IST) Updated:Thu, 14 Oct 2021 08:12 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: उत्तर बिहार के जिलों में छाए रहेंगे हल्के बादल
मौसम में बदलाव, बार‍िश की संभावना नहीं। प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर

मुजफ्फरपुर, जासं। आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। हालांकि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है। मौसम शुष्क रहेगा। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार के अनुसार गुरुवार को उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। हालांकि इस अवधि में मौसम के आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 5 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। वहीं मुजफ्रफरपुर में जिले सुबह से मौसम सुहाना है। हल्की धूक के साथ ही हवा चल रही है। शिवहर जिले में गुरुवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। अलसुबह तल्ख तेवर के साथ धूप खिली है। तापमान में वृद्धि के चलते सुबह से ही गर्मी का सितम तेज हो गया है। दिनभर उमस की संभावना है।

बाढ़ के पानी में डूबने से बच्‍ची की मौत

मोरवा। प्रखंड के ताजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चकसिकंदर पंचायत में बुधवार की शाम बाढ़ के पानी में डूबने से एक बच्‍ची की मौत हो गई है। उसकी पहचान स्थानीय वार्ड संख्या-2 के जीतेंद्र राय की पुत्री नौ वर्षीय राज नंदनी कुमारी के रूप में की गई है। बताया गया है कि उसके घर के चारों ओर नून नदी का पानी फैला हुआ है। सड़क किनारे शौच करने के दौरान व गड्ढे में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गर्ठ। बहुत देर तक जब वह नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इसी क्रम में गड्ढे में उपलाता हुआ उसका शव मिला। ग्रामीणों के सहयोग से शव को निकाला गया। घटना की सूचना ताजपुर पुलिस को दी गई है। बच्‍ची की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

chat bot
आपका साथी