Muzaffarpur Weather : आसमान साफ रहने के साथ ही शुष्क रहेगा मौसम

Muzaffarpur Weather अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 07:32 AM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 09:25 AM (IST)
Muzaffarpur Weather : आसमान साफ रहने के साथ ही शुष्क रहेगा मौसम
अगले पांच दिनों तक पूरबा हवा चलने की संभावना। फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक आसमान प्राय: साफ रहेंगे। हालांकि इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा के नोडल पदाधिकारी डा. ए सत्तार ने दी। 13 से 17 नवंबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 60 से 70 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। औसतन तीन से पांच किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले 2-3 दिनों तक सीवान एवं गोपालगंज में पछिया तथा अन्य जिलों में पूरबा हवा चलने की संभावना है। मौसमीय बेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का ओैसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमशः 29.9 एवं 15.4 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आर्द्रता 96 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 49 प्रतिशत, हवा की औसत गति 6.0 किलोमीटर प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पण 2.6 मिलीमीटर तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 8.8 घंटा प्रति दिन रिकार्ड किया गया। 

शिवहर जिले में हल्के कोहरे शीतल हवा के बीच मद्धिम लौ के साथ रविवार को सूरज निकला। सुबह सात बजे तक हल्के कोहरे छाए रहे। तापमान में गिरावट और शीतल हवा के चलते सर्दी का असर दिखा। कनकनी से लोग परेशान रहे। आसमान में बादल छाए हुए है। पिछले 15 दिनों से जिले में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा हैं। सुबह-शाम ठंड का असर दिख रहा है। जबकि दिन अपेक्षाकृत गर्म रह रहा हैं। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन की अपेक्षा रातें सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 27 से 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। इस दौरान सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 और दिन में 40 से 50 फीसद रहने की संभावना है।

chat bot
आपका साथी