Muzaffarpur Weather: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क रहेगा मौसम

muzaffarpur weather forecast आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

By Ajit KumarEdited By: Publish:Tue, 26 Oct 2021 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 26 Oct 2021 08:48 AM (IST)
Muzaffarpur Weather: जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में आसमान साफ रहने के साथ शुष्क रहेगा मौसम
औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है।

मुजफ्फरपुर/समस्तीपुर, जासं। जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में कल तक आसमान साफ रहने के साथ ही मौसम शुष्क रहेगा। दिन और रात के तापमान में एक-दो डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। डा. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में आसमान साफ एवं मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में दिन एवं रात के तापमान में एक-दो डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है। जिसके चलते अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 75 से 80 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछिया हवा चलने की संभावना है। 

शिवहर : जिले में मंगलवार को कोहरे ने दस्तक दे दी। सुबह-सवेरे इलाके कोहरे छाए रहे। साढ़े आठ बजे के बाद मद्धिम लौ के साथ सूरज निकला। वही आसमान में बादल छाए हुए हैं 15 से 20किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवा बह रही है। इसके चलते तापमान में आई गिरावट से मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। दिन में गर्मी और रात सर्द रहेगी। अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री तक रहेगा। इस दौरान शीतल हवा भी बहती रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार की रात हलकी बारिश की संभावना बन रही है।

chat bot
आपका साथी